0 जालियां वाला बाग की १०५ बरसी आज/ सैकड़ों भारतीयों को गोलियों से भून दिया था हत्यारी ब्रिटिश हुकूमत ने - Khabre Mumbai

Breaking News

जालियां वाला बाग की १०५ बरसी आज/ सैकड़ों भारतीयों को गोलियों से भून दिया था हत्यारी ब्रिटिश हुकूमत ने

१३ अप्रैल १९१९

ठीक १०५ वर्ष पहले पंजाब के जलियांवाला बाग में आज ही के दिन अंग्रेज अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल डायर के आदेश पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गई और हजारों लोग गोलियों से भून दिए गए।
जी यह वही छोटा सा बाग वाला एरिया है जो गोल्डन टेंपल के पास स्थित है। 
ब्रिटिश सरकार ने मार्च १९१९में रॉलेट एक्ट लाया था जिसके तहत सिर्फ शक के आधार पर किसी भी भारतीय 
 को बिना कोई कोर्ट की सुनवाई के जेल में ठूंस देने का अधिकार था। इस कानून के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किए।
पंजाब के स्थानीय नेताओं को हिरासत में लिया गया था। इसके खिलाफ आम जनसभा जालियां वाला बाग में चल रही थी..दिन दहाड़े गोलियां चलाई ब्रिटिश सिपाहियों ने ..बच्चा, बूढ़ा, जवान कुछ नही देखा आतंकी ब्रिटिश हुकूमत ने। १२० से ज्यादा लोग वहां पास के ही कुएं में जान बचाने के लिए कूद गए थे। 

१०मिनिट तक १६५० राउंड गोलियां बरसाई गई थी।
 बाद में हंटर कमीशन लाया गया जिसने रिपोर्ट में बताया कि ३७९ लोग ही मारे गए थे जबकि यह संख्या हजारों में थी। इस भीषण हत्याकांड के बाद तुरंत कर्फ्यू लगा दिया हत्यारी ब्रिटिश सरकार ने और किसी भी घायल को अस्पताल नही पहुंचाया गया।

आजादी की कीमत अनगिनत सरो के कटने से चुकाई गई थी। ऐसी खून की होली अंग्रेजो ने कई बार खेला..लेकिन वतन पर मिटनेवालो की संख्या कम नही हुई।

इंकलाब जिंदाबाद।
वंदे मातरम।
भारत माता की जय।

No comments