0 जलगांव में राकांपा शरद पवार गुट व यूबीटी सेना के कई समर्थकों ने किया एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में प्रवेश - Khabre Mumbai

Breaking News

जलगांव में राकांपा शरद पवार गुट व यूबीटी सेना के कई समर्थकों ने किया एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में प्रवेश

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में जलगांव के एरांडोल विधानसभा क्षेत्र से राकांपा शरद पवार समूह एवम उद्धव गुट शिवसेना के कई कार्यकर्ताओं ने शिंदे समर्थित शिवसेना में प्रवेश किया है। विधायक चिमनराव पाटिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में प्रवेश किया है।

एकनाथ शिंदे, सीएम ने कहा कि हमारी महायुति की सरकार जनता के लिए समर्पित सर्व सामान्य लोगों की सरकार है, हमारी शक्ति मजबूत होती जा रही है और जनाधार बढ़ रहा है।

शरद पवार राकांपा से पूर्व तालुका अध्यक्ष मनोज पाटिल, पूर्व शहर अध्यक्ष बबलू चौधरी, अमोल तंबोली, भानुदास वारके, यूबी टी शिवसेना से बाला कलवानत, दिलीप चौधरी, अनिल भोई, विलास भोई , नरेश सोनावने समेत कई कार्यकर्ताओं ने शिवसेना का दामन थाम लिया है। 

इस अवसर पर बुलढाणा से महायुति लोकसभा उम्मीदवार प्रताप राव जाधव,  राज्य जल संसाधन मंत्री गुलाबराव पाटिल, विधायक चिमन राव पाटिल, संजय गायकवाड, जिल्हप्रमुख वासुदेव पाटिल समेत कई गणमानय उपस्थित थे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह नेताओं की पार्टी में अदला बदली होती रहती है। आगे अक्टूबर/ नवंबर में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी है और इसका असर भी देखने को मिलेगा।




No comments