0 सलमान खान के घर पर पांच राउंड फायरिंग वाले दोनो आरोपी आए मुंबई पोलिस के हाथ; आगे की कार्रवाई जारी - Khabre Mumbai

Breaking News

सलमान खान के घर पर पांच राउंड फायरिंग वाले दोनो आरोपी आए मुंबई पोलिस के हाथ; आगे की कार्रवाई जारी

फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड गोलियां शनिवार को चली थीं जिसके बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर थी और जानकारी के अनुसार दो आरोपी सागर पाल, विक्की साहब गुप्ता को  भुज, गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। दोनो पश्चिमी चंपारण, बिहार के रहनेवाले हैं।दोनो की उम्र २१ और २४ वर्ष की है।


दोनो शूटरों को राजस्थान से हिस्ट्रीशीटर गोदारा ने सलमान खान के घर पर फायरिंग के लिए निर्देश दिया था।

गोदारा को जेल में बंद कुख्यात हिस्ट्रीशीटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने इस घटना को अंजाम देने के लिए कहा था। फायरिंग से पहले दोनो ने सलमान के घर को तीन बार रेकी भी की थी। एक गोली घर के अंदर भी गई थी।सलमान के लिए खतरनाक प्लान बनाया गया था, ऐसा मुंबई पोलिस का कहना है।
आरोपी की मां के अनुसार होली के चार दिन बाद दोनो मुंबई आए थे। 
दोनो आरोपी शूटरों को भुज, गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।


फायरिंग के बाद अनमोल बिसनोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया था जिसकी जांच की जा रही है।

No comments