देवरहा हंस बाबा ट्रस्ट भेजेगा १,११,१११ किलो लड्डू राम मंदिर में/ राम नवमी के अवसर पर होगा वितरण
राम नवमी में बस कुछ दिन ही रह गए हैं।अयोध्या श्री क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को नवमी मनाई जाएगी।
देवरहा हंस बाबा ट्रस्ट के ट्रस्टी अतुल कुमार सक्सेना के अनुसार देवरहा बाबा ट्रस्ट १,११,१११ किलो लड्डू अयोध्या स्थित राम मंदिर धाम में भेजे जाएंगे।
राम नवमी के दिन भारी संख्या में भक्तो की मौजूदगी रहेगी और सभी को यह लड्डू वितरित किए जाएंगे।
सक्सेना के अनुसार लड्डू भेजने का काम पहले से ही होता रहा है।हर सप्ताह काशी विश्वनाथ मंदिर, तिरुपति बालाजी को भी भेजा जाता रहा है।
२२ जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में संपन्न हुई थी, इस अवसर पर भी ४० हजार लाडू देवरहा हंस बाबा ट्रस्ट ने भेजे थे।
No comments
Post a Comment