कार में फंसे रहे दो बच्चो की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत/ एंटॉप हिल पोलिस कर रही मामले की जांच
एंटॉप हिल पोलिस के अंतर्गत घर के सामने दो बच्चे खेल रहे थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो माता पिता शिकायत दर्ज करने एंटॉप हिल पोलिस ठाणे पहुंचे। शाम के वक्त राहगीर ने ने सोसाइटी के पास स्थित एक कार के अंदर दो बच्चो को बेहोशी की हालत में देख पोलिस को सूचित किया।
पोलिस ने कार का दरवाजा अनलॉक कर दोनो बच्चो को सायन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनो बच्चो मुस्कान मोहम्मद शेख ७ वर्ष, साजिद मोहम्मद शेख पांच वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
प्रथमतया जांच से पता चला कि दोनो बच्चे कार में लॉक हो गए और खुद को बाहर न निकाल सके। दम घुटने से दोनो बच्चो की मौत हो गई है। यह कार भी लावारिस बताई जा रही है।
एंटॉप हिल पोलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
No comments
Post a Comment