0 विक्रोली से निकला अपराधी ,चीन में अरेस्ट, अब मुंबई लाया जा रहा! हत्या, किडनैपिंग के कई मामले हैं दर्ज। - Khabre Mumbai

Breaking News

विक्रोली से निकला अपराधी ,चीन में अरेस्ट, अब मुंबई लाया जा रहा! हत्या, किडनैपिंग के कई मामले हैं दर्ज।

मुंबई पुलिस को आखिरकार चीन में पिछले साल गिरफ्तार हुए अपराधी को विभिन्न विदेशी नियमो के तहत माथापच्ची करने के बाद अब मुंबई लाए जाने में सफलता मिल रही है।

विक्रोली में कभी रहनेवाला प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस की डायरी में हत्या, किडनैपिंग, फिरौती के कई मामलों में दर्ज है और पुलिस इसकी तलाश में थी।
पिछले वर्ष वह चीन में गिरफ्तार हुआ , तभी से मुंबई क्राइम ब्रांच उसे मुंबई लाने की गहन कोशिश में जुटी थी। क्राइम ब्रांच उपायुक्त दत्ता नलावडे की माने तो पुजारी को वहां से भेज दिया गया है और वह जल्द ही आज मुंबई में आ जायेगा।

 (फाइल फोटो: कुख्यात अपराधी प्रसाद पुजारी)

लगभग नौ अलग अलग मामले में पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।पहली बार हुआ है कि अपराधी को विदेश से यहां लाया जा रहा है।

पुजारी को चीन का टेंपररी वीजा मिला था ,वह यहां से भाग गया और चीन के लुओहू जिले में रह रहा था।
उसका नाम शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रकांत जाधव, विक्रोली पर गोली चलाने के मामले में उछला था।
फरवरी २०२३ में हांगकांग अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया था।


No comments