0 अमोल कीर्तिकर को हराने के लिए गोविंदा को उतारेगी शिंदे सेना चुनावी मैदान में ? - Khabre Mumbai

Breaking News

अमोल कीर्तिकर को हराने के लिए गोविंदा को उतारेगी शिंदे सेना चुनावी मैदान में ?


उत्तर मुंबई से उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना ने वर्तमान में सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है।

बता दें कि गजानन कीर्तिकर शिंदे सेना में शामिल हैं। ऐसे में वह अब चुनाव नही लड़ना चाहते क्योंकि सामने विरोध में बेटा चुनाव लड़ रहा है।

अब शिंदे सेना ने फिल्म अभिनेता गोविंदा को अप्रोच किया है और पूछ लिया कि क्या वह सांसदी लड़ना चाहेंगे?
गोविंदा का इतिहास है कि २००४ में भाजपा के दिग्गज और बहुत ही अनुभवी संसद सदस्य राम नाईक को हरा दिया था। हालांकि सांसद फंड का उपयोग पूरी तरह विकास के लिए नही कर सकने वाले गोविंदा ने पूरे पांच साल के कार्यकाल में संसद में न  के बराबर प्रश्न पूछे। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में भी बहुत ही सीमित समय के लिए उपलब्ध हो पाते थे।

दूसरा पहलू है कि क्या गोविंदा इस बार वह जादू चला पाएंगे जो २० साल पहले २००४ में राम नाईक के सामने किया था।

६१ वर्षीय गोविंदा आहूजा बतौर सांसद के रूप में सफल भूमिका निभा पाएंगे, यह सवाल बड़ा है। पांच साल का कार्यकाल गुजरते समय गोविंदा ने कहा था कि उनका फिल्मी कैरियर प्रभावित हो रहा है और उन्होंने राजनीति में कदम रखकर बड़ी गलती की थी।

इतिहास भी है कि फिल्म अभिनेता/ अभिनेत्री जो राजनीति में आए वह जनता के लिए कुछ खास नहीं कर सके।

शिंदे सेना के कुछ नेताओं के अनुसार ट्रेड यूनियन लीडर किरण पवसकर जैसे नेता को मौका दिया जाना चाहिए।


No comments