0 सदानंद दाते एनआईए प्रमुख , पियूष आनंद एनडीआरएफ चीफ, राजीव कुमार बने पोलिस अनुसंधान एवम विकास ब्यूरो प्रमुख - Khabre Mumbai

Breaking News

सदानंद दाते एनआईए प्रमुख , पियूष आनंद एनडीआरएफ चीफ, राजीव कुमार बने पोलिस अनुसंधान एवम विकास ब्यूरो प्रमुख

केंद्र सरकार द्वारा चार महत्पूर्ण विभाग में नए चीफ बनाए गए हैं।यह विशेष प्रभाव से लागू हो रहा है। 

महाराष्ट्र के  आतंकवाद विरोधी दस्ते एटीएस विभाग को संभाल रहे १९९० बैच महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते को आतंक विरोधी संस्थान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NIA का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान एनआईए महानिदेशक दिनकर गुप्ता की जगह ले रहे हैं जो ३१ मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
सदानंद दाते ३१ दिसंबर २०२६ तक इस पद पर बने रहेंगे।


कौन हैं सदानंद वसंत दाते
सदानंदते 1990 महाराष्ट्र कदर बेच के आईपीएस अधिकारी रहेहैं। वर्तमान में महाराष्ट्र Anti terrorism squad यानी आतंकवाद विरोधी दस्ते की कमान संभाल रहे हैं।
यह वही सदानंद दाते हैं जिन्होंने 26 11 2008 के मुंबई परिसर में हुए आतंकी हमले में आतंकी हमले में पाकिस्तान के आतंकी अजमल कसाब को जेल में ठूसा था। दाते को राष्ट्रपति पोलिस मेडल से  भी सम्मानित किया गया।

२६/११/२००८ के हमले में १० आतंकी पाकिस्तान से समुद्री रास्ते होते हुए गेटवे ऑफ इंडिया ,दक्षिण मुंबई में दाखिल हुए और अलग अलग फैल गए। लियोपोल्ड कैफे, कोलाबा पोलिस ठाणे के समीप धमाका होने के बाद पोलिस को सूचना मिली। 

महाराष्ट्र पोलिस हेड क्वार्टर से चंद मिनटों की दूरी पर सीएसएमटी स्टेशन पर अबू इस्माइल, अजमल कसाब ने नंगा आतंक मचा दिया। ताज होटल में कईयों को बंधक बना रखा था। सदानंद दाते उन चंद अधिकारियों में से थे जो यहां डट कर रहे और आखिर कार एकमात्र जीवित आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था।
कई घायल महिलाओं , बच्चो को सदानंद दाते ने सीएसएमटी स्टेशन के निकट किल्ला कोर्ट के निकट स्थित कामा अस्पताल पहुंचाया और खुद भी घायल हो गए। पुलिस मुख्यालय को बैक अप देने का काल दाते का ही था और तत्कालीन एटीएस चीफ अशोक कामते, हेमंत करकरे, विजय सालस्कर जैसे अपराधी शहीद हो गए।

दाते , वरिष्ठ आईपीएस  केंद्रीय राखीव पोलिस बल CRPF एवम दक्षता विभाग IB में भी सेवाएं दे चुके हैं।
पिछले दो साल से एटीएस चीफ के रूप में आईएसआई आतंकी संगठन से जुड़े कई आतंकियों का पर्दा फाश किया, पुणे से DRDO वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को गिरफ्तार किया। दाते महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का खासा अनुभव रखने के बावजूद लो प्रोफाइल जीवन शैली में रहते है और सादगीपूर्ण तरीके से जीते हैं।

मुंबई अपराध शाखा( क्राइम ब्रांच)  के प्रमुख के रूप में कुछ वर्ष पहले  कुख्यात सरगना रवि पुजारी गैंग के खात्मे में विशेष भूमिका निभाई।
वह सीबीआई ( Central Bureau of Investigation) ke डीआईजी पद , सीआरपीएफ के IG ( OPS) पद पर काम कर चुके हैं।
दाते कुछ वर्ष पहले मीरा भयंदर क्षेत्र, वसई विरार क्षेत्र के पोलिस आयुक्त का पद भी संभाला है।
होम टाउन पुणे  की विश्वविद्यालय से उन्हे डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त है।








No comments