0 डोंबिवली के सपूत कैप्टन सचान को केडीएमसी आयुक्त सहित कई अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि - Khabre Mumbai

Breaking News

डोंबिवली के सपूत कैप्टन सचान को केडीएमसी आयुक्त सहित कई अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

डोंबिवली के निवासी रहे कैप्टेन विनय कुमार सचान को २४ मार्च के दिन कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका आयुक्त श्रीमती इंदु रानी जाखड़ द्वारा डोंबिवली के सावलाराम  म्हात्रे क्रीड़ा संकुल स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर  मनपा उप आयुक्त अतुल पाटिल, माहिती एवम जनसंपर्क विभाग प्रमुख संजय जाधव, रमेश मिसाल, कार्यकारी अभियंता मनोज सांगले, शैलेश मालेकर, सहायक आयुक्त चंद्रकांत जगताप समेत कई अधिकारी गणों ने श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर शायद कैप्टन सचान के माता पिता एवम अन्य पारिवारिक सदस्य भी रहे।

 कैप्टेन विनय कुमार सचान  २४ मार्च २००३ के दिन जम्मू कश्मीर में हुए  आतंकी हमले में युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

No comments