सायन कोलीवाडा में दहशत गर्द गड्डुल्लो का आतंक जारी/ रात्रि 10 बजे पीड़ित पर जानलेवा हमला/एंटॉप हिल पोलिस ने किया गिरफ्तार/एफआईआर दर्ज
सायन कोलीवाडा मुंबईका एक ऐसा इलाका है जो काफी समयसे दहशत गर्दी का पर्याय रहा है।
कई दशकों से यहां कांग्रेस से दिग्गज नेता रवि राजा नगरसेवक रहे हैं।क्षेत्रीय विधायक पिछले दो बार से भाजपा के कैप्टन तमिल सेलवन हैं। इसके पहले कोंग्रेस के दिवंगत नेता जगन्नाथ शेट्टी विधायक थे।
किसी समय लगभग 6 दशक पहले से ही मारा मारी, कत्ल, लूट पाट के लिए बदनाम रहे इस इलाके कोकरी अगार, एंटॉप हिल, पंचवटी बेकरी, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, मोतीलाल नेहरू नगर, राजीव गांधी नगर, आंबेडकर नगर, काका होटल परिसर, शुक्ला होटल परिसर, महाडा कॉलोनी, आईमैक्स की तरफ जाने वाले सड़क के पहले जीटीबी मोनो रेल के आस पास का परिसर अपनी गुंडा गर्दी के लिए कुख्यात रहा है।
मोनो रेल के निकट ही निवर्तमान नगरसेवक का कार्यालय भी है, कुछ हद तक सीसीटीवी लगने के बाद घटनाओं में कमी आई पर फिर भी कई बार जानलेवा घटनाएं, लड़की से छेड़छाड़, छीना झपटी , हथियार से हमला जैसे काम होते रहते हैं। दक्षिण भारतीय बहुल इलाका होने से राजनीतिक संरक्षण भी गुण्डो को मिल जाता है।
(पीड़ित घायल बबलू सिंह)
ताजा मामले में एंटॉप हिल पोलिस ने रघु मुर्गेश देवेंद्र, 28 वर्षीय अभयुक्त को गिरफ्तार किया है। कल होली के दिन पंच वटी बेकरी के पास मक्कावाडी क्षेत्र में कई सालो से रहने वाले बबलू सिंह के यहा कुम्भारवाडा धारावी से उनके रिश्तेदार राजू सिंह मिलने आए थे। उन्हीं को रात्रि 10 बजे विदा करने हेतु बबलू सिंह शुक्ला होटल तक छोड़ने आए थे। बबलू सिंह पेशे से टैक्सी ड्राइवर हैं ,अपनी पत्नी और दो अल्प वयस्क बच्चो समेत 38 वर्षीय बबलू इस परिसर में लगभग 30/35 साल से रह रहे हैं।
इसी वक्त यहां रघु देवेंद्र इनसे शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगता है, इनकार करने पर गाली गलौज मार पीट पर आ जाता है। पास ही पड़े पत्थर से वह बबलू सिंह पर हमला बोल देता है। वहां की जनता जुट जाती है, रघु देवेंद्र सभी को धमका कर किसी को बचाव में आने से रोकता है और बबलू को जान से मारने की धमकी देता है। बबलू सिंह के होठ के ऊपरी हिस्से में अंदर गंभीर चोट आती है, आंख के भौंहे के पास से खून निकलने लगता है। भागते भागते बबलू एंटॉप हिल पुलिस की शरण लेता है ।पुलिस रघु को पकड़कर थाने लाती है।
आज सुबह ८ बजे बबलू सायन अस्पताल से मेडिकल व उपचार लेकर एंटॉप हिल पोलिस में प्राथमिकी ( सीरियल नंबर ०१५६) दर्ज कराता है।
आगे देखना है कि क्या रघु देवेंद्र जैसे अपराधियों को कोई नेता छुड़ा ले जाता है, किसी नगरसेवक, कोई विधायक का वरद हस्त आगे की कारवाई से बचा लेता है। जनता न बचा सकी ,पीड़ित को भागकर जान बचानी पड़ती है, वह भी मुंबई शहर के सायन कोलीवाडा के मक्कावाडी जैसे परिसर में रात के 10 बजे । शुक्ला होटल के नाके पर कभी कांग्रेस पूर्व नगर सेविका ललिता कचरू यादव के प्रयास से पोलिस बीट भी खुली थी जो समय बीतते ही लुप्त हो गई।
इलाके में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।
उम्मीद है स्थानीय पोलिस पीड़ित को न्याय जरूर देगी और रघु देवेंद्र जैसे अपराधियों को जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमला करने, सार्वजनिक शांति भंग करने के अपराध में सख्त सजा जरूर दिलाएगी।
No comments
Post a Comment