0 वरुण गांधी आउट, जितिन प्रसाद इन; कंगना राणावत को भी मौका - Khabre Mumbai

Breaking News

वरुण गांधी आउट, जितिन प्रसाद इन; कंगना राणावत को भी मौका

भाजपा ने पांचवी सूची के तहत १११ लोगों की उम्मीदवारी घोषित कर दी है।

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से वरुण गांधी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।उत्तर प्रदेश सरकार में वर्तमान में सार्वजनिक बांध काम मंत्री जितिन प्रसाद को यहां से उतारा गया है। वरुण का टिकट कटा है जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है।

कौन हैं जितिन प्रसाद
वर्तमान में २०२२ से सार्वजनिक बांध काम मंत्री, उत्तर प्रदेश राज्य 

इससे पहले सितंबर २०२१ से मार्च २०२२ , छह माह के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री, यूपी के रहे।
उन्होंने जून २०२१ में भाजपा का दामन थामा।
इससे पहले कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में वह राज्य मानव संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह मनमोहन सरकार में स्टील मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री, सड़क यातायात मंत्री भी रह चुके हैं।


फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत हिमाचल से आती है ,उन्हे पहली बार सांसदी का टिकट भाजपा से मिला है, वह मंडी से चुनाव लड़ेंगी।
केंद्र सरकार में मंत्री रहे रवि शंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवारी दी गई है।
    (बाएं से : वरुण गांधी, अरुण गोविल)
८० के दशक में रामानंद सागर कृत रामायण प्रसिद्ध सीरियल के चर्चित अभिनेता श्री राम की भूमिका निभाकर चर्चा में आए अरुण गोविल को मेरठ से लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री रहे गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लडेंगे।
कानपुर से  सांसद सत्यदेव पचौरी, गाजियाबाद से जनरल वी के सिंह ने चुनाव लडने से इंकार कर दिया है। इसलिए यहां से नए नेताओं पर भाजपा ने दांव लगाया है। कानपुर से रमेश अवस्थी और गाजियाबाद से अतुल गर्ग को मौका मिला है।







No comments