0 बिंदु माधव चौक, वर्ली सीफेस से प्रिंसेस स्ट्रीट के टोल फ्री कोस्टल रोड का उद्घाटन कल/ ८ मिनिट में होगी यात्रा/ मुंबई करों के लिए मंगलवार से शुरू - Khabre Mumbai

Breaking News

बिंदु माधव चौक, वर्ली सीफेस से प्रिंसेस स्ट्रीट के टोल फ्री कोस्टल रोड का उद्घाटन कल/ ८ मिनिट में होगी यात्रा/ मुंबई करों के लिए मंगलवार से शुरू

वर्ली के अंतिम छोर बिंदु माधव ठाकरे चौक से  खान अब्दुल गफ्फार खान रोड वर्ली सी फेस से होते हुए अंडरवाटर टनल के रास्ते प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर एक्जिट देनेवाला कोस्टल रोड कल सुबह ११ बजे उद्घाटन के लिए प्रायोजित है। मंगलवार से मुंबई करों की सेवा में होगा।


सोमवार से शुक्रवार सुबह ८ से शाम ८ तक इस टोल फ्री कोस्टल रोड की सेवा का लाभ लिया जा सकेगा।८० किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ८ मिनिट में दक्षिण मुंबई प्रिंसेस स्ट्रीट पहुंचा जा सकेगा।इससे न केवल समय बचेगा बल्कि पेट्रोल/ डीजल की भी बचत होगी।

शिवसेना UBT के प्रवक्ता हर्षल प्रधान के अनुसार वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

आदित्य के अनुसार यह तिपहिया सरकार असंवैधानिक है और इसलिए ऐसे कार्यक्रम बॉयकॉट किए जाने चाहिए।
आदित्य ठाकरे को क्षेत्रीय विधायक होने के नाते इनवाइट किया गया है।

कल ११ बजे सुबह इस कोस्टल रोड का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दोनो डिप्यूटी फडणवीस एवम अजीत पवार की मौजूदगी में होगा। यह १०.५८ किमी माना टनल कोस्टल रोड मनपा द्वारा १४ हजार करोड़ के खर्च से बन रहा है। उत्तरी छोर जून अंत तक पूरा होने की संभावना है।

शनिवार रविवार तब तक के लिए आवाजाही के लिए बंद रहेगा ताकि मनपा कार्य पूरा कर सके। मनपा प्रवक्ता तनाजी कांबले ने यह जानकारी दी है।

इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि ७० एकड़ की जगह में हरित क्षेत्र का निर्माण एवम मरीन ड्राइव से भी लगभग २.५ गुना बड़ा समुद्री सैरगाह का निर्माण किया गया है।



No comments