0 अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, कल कोर्ट में होंगे पेश/पद के दौरान गिरफ्तारी का यह पहला मामला - Khabre Mumbai

Breaking News

अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, कल कोर्ट में होंगे पेश/पद के दौरान गिरफ्तारी का यह पहला मामला

शराब घोटाला मामले से संबंधित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 9 बार समन भेजा लेकिन मुख्यमंत्री दिल्ली, अरविंद केजरीवाल नही पेश हुए।

उन्होंने दिल्ली के हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी कि ईडी द्वारा किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से उन्हे राहत दी जाए जिसका आज हाई कोर्ट ने प्रस्ताव ठुकरा दिया ।इसके तुरंत बाद ही उन्हें उनके निवास स्थान से ईडी के 12 अधिकारियों की टीम की देखरेख में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस बल, केंद्रीय  रिजर्व पोलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी को भी तैनात किया गया था। आप के समर्थक, नेताओं ने जमकर हंगामा किया।  

कल ईडी केजरीवाल को विशेष अदालत में पेश कर उन्हे न्यायिक हिरासत में लेने की मांग कर सकती है।

आप के नेताओ का कहना है कि केजरीवाल इस्तीफा नही देंगे और मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

विपक्ष ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है और इस गिरफ्तारी से उनका गुस्सा फुट पड़ा है।
सीएम निवास के आस पास धारा 144 लगाई गई है।
आप नेता आतिशी ने कहा कि केजरीवाल जेल में रहकर सरकार चलाएंगे। उनकी टीम सर्वोच्च न्यायालय पहुंच रही है।


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव प्रचार के समय में दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार करना असंवैधानिक है। न तो यह मोदी जी को शोभा देता है, न भारत सरकार को।
आपको विपक्ष के नेताओ से लड़ना है, जमीन पर आइए और लड़िए, विचारधारा से लडिये लेकिन इस तरह जांच एजेंसियों का उपयोग कर गिरफ्तार कराना बिल्कुल संवैधानिक नही है।

राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया पर नियंत्रण, पार्टियों को तोड़ना, मुख्य विरोधी पार्टी के आर्थिक खाते फ्रीज करना, कंपनियों से इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के नाम पर वसूली करना भर ही आसुरी शक्तियों के लिए पर्याप्त नही रह गया, अब तो चुने हुए मुख्यमंत्री भी गिरफ्तार हो रहे हैं। एक डरा हुआ तानाशाह मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।

केजरीवाल ,55 वर्षीय को मेडिकल करने के बाद कल पीएमएलए कोर्ट दिल्ली में ईडी द्वारा पेश किया जाएगा।
केजरीवाल  की टीम सर्वोच्च न्यायालय में गिरफ्तारी से संबंधित संरक्षण  याचिका को लेकर पहुंची है।
गिरफ्तारी से पहले घर में ही ईडी ने दो घंटे तक सीएम केजरीवाल से पूछताछ की , संतोषजनक सहयोग न मिलने पर गिरफ्तार किया गया ।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि समन को ही असंवैधानिक कहने वाले गिरफ्तारी से बचना चाहते थे, कोर्ट में याचिका लेकर पहुंचे थे। यदि आप ईमानदार हैं तो फिर जांच एजेंसी के साथ सहयोग में क्या तकलीफ है। कानून से बढ़कर कोई नही है। मुख्यमंत्री को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

दिल्ली राज्य के 2020 चुनाव में हलफनामे के अनुसार अरविंद केजरीवाल की नेटवर्थ 3.44 करोड़ से ज्यादा है।
बतौर सीएम उन्हे 4 लाख प्रति माह सैलरी, कार एलाउंस, सिक्योरिटी, ट्रैवल एलाउंस , रहने की सुविधा इत्यादि मिलती है।
ईडी ने शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए लगातार नौवीं बार समन दिया लेकिन केजरीवाल ने हमेशा की तरह पेश होने से इंकार किया था और हाई कोर्ट में याचिका लगाई कि ईडी द्वारा दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके पर कोर्ट ने उन्हें राहत देने से मना कर दिया।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आतिशी के अनुसार दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार हुए केजरीवाल यदि जेल जाते हैं तो वह वही से सरकार चलाएंगे किंतु इस्तीफा नही देंगे।
गौरतलब हो कि दिल्ली के ड्यूटी सीएम रहे मनीष सिसोदिया एवम आप से  राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दोनो ही इस मामले में  जेल में हैं।










No comments