६ दिन की ईडी हिरासत में केजरीवाल/ २८ मार्च तक रहेंगे हिरासत में
आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने तीन घंटे तक वकीलों के बहस के बाद ६ दिनो तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की हिरासत में भेज दिया है।
ईडी ने १० दिन की हिरासत मांगी थी पर न्यायालय ने ६ दिन दिए हैं।
केजरीवाल , आम आदमी पार्टी के संयोजक एवम दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अधिवक्ता अभिषेक मनु संघवी पैरवी कर रहे हैं। ईडी की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल हैं।
दोनो पक्ष के बीच ३ घंटे की बहस हुई।
नई आबकारी नीति यानी एक्साइज पॉलिसी बनाने और लागू करने में सीएम केजरीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है और इसके लिए रिश्वत भी ली है, रिश्वत का इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया।
मांगुटा रेड्डी ने बयान दिया है की एक्साइज पॉलिसी को लेकर दो बार केजरीवाल से मुलाकात हुई।रिश्वत मांगी गई और दिया भी गया।नही देने की परिस्थिति में एक्साइज पॉलिसी बदलने की बात भी कही गई थी।
हवाला के जरिए ४५ करोड़ की रिश्वत गोवा भेजे गए थे। रिश्वत के बदले शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की डील हुई थी।
विजय नायर का अक्सर केजरीवाल के घर आना जाना होता था, वह केजरीवाल के पड़ोस में ही रह रहे थे। एक्साइज पॉलिसी मामले में महत्वपूर्ण फाइल विजय नायर के जरिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिया गया और सिसोदिया भी केजरीवाल से मिले हुए थे।
१०० करोड़ के रिश्वत के बदले साउथ लॉबी को लगभग ६०० करोड़ का फायदा पहुंचाया गया।
चूंकि केजरीवाल सीएम होने के अलावा राष्ट्रीय पार्टी आप के संयोजक हैं, इसलिए चुनाव में होने वाले खर्च को भी नियंत्रित करते हैं, सीधे सीधे मनी लांड्रिंग का पीएमएलए मामला बनता है।
ईडी के दावों के अनुसार बड़ी मात्रा में डिजिटल एविडेंस मिटाए गए हैं, चैन ऑफ मनी ट्रांसफर की जानकारी जुटाने के लिए केजरीवाल से पूछताछ जरूरी है और उन्हें ही मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया है।
वही दिल्ली सीएम के अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की क्या जरूरत थी , यह भी बताया जाना चाहिए। सिर्फ आपको गिरफ्तार करने का अधिकार मिल गया क्योंकि अदालत ने उन्हें किसी तरह की राहत देने से मना कर दिया। उसके चंद घंटे बाद ही आपने गिरफ्तार कर लिया।
आपकी सरकारी गवाह के साथ सांठ गांठ हो जाती है और आप सीएम गिरफ्तार भी कर लेते हैं। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। आपने उन्हे अब मुख्य साजिश कर्ता बनाया और यह एक्शन लिया।चुनावी तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।
No comments
Post a Comment