0 यूपी के बदायूं में नाई मोहम्मद साजिद ने पड़ोसी हिंदू के दो बच्चो के गले चाकू से काट कर उतारा मौत के घाट/ पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ ढेर/इलाके में तनाव की स्थिति, बुलानी पड़ी पैरामिलिट्री फोर्स - Khabre Mumbai

Breaking News

यूपी के बदायूं में नाई मोहम्मद साजिद ने पड़ोसी हिंदू के दो बच्चो के गले चाकू से काट कर उतारा मौत के घाट/ पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ ढेर/इलाके में तनाव की स्थिति, बुलानी पड़ी पैरामिलिट्री फोर्स

मोहम्मद साजिद ,बदायूं जिले के मोहल्ला नई बस्ती में नाई की दुकान चलाता था। काफी समय से वहां होने के नाते सभी से परिचित था।
पड़ोस में ठेकेदार विनोद कुमार सिंह रहते हैं।  वह पानी की टंकी के निर्माण के सिलसिले में बाहर लखीमपुर खीरी गए हुए थे।

साजिद ने विनोद कुमार ठेकेदार के घर में मौजूद होमगार्ड महिला से चाय पीने की इच्छा जताई।
घर में दाखिल हुआ और सीधे छत पर चढ़ गया।
छत पर विनोद कुमार के 12 और 8 वर्षीय बेटे अहान और आयुष खेल रहे थे। साजिद ने दोनो बच्चो का गला काट दिया ,उसके बाद चाकू से फटाफट सीने और पेट पर कई वार किए। शोर सुनकर विनोद सिंह का तीसरा बेटा पीयूष छत पर आया तो उस पर भी हमला कर  साजिद ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नीचे आकर साजिद चिल्लाकर बोला ,उसने दोनो बच्चो को जान से मार दिया है।
 क्षेत्र में हिंदू बच्चो को जान से मारने की खबर आग की तरह फैली और हिंसा भड़क उठी। साजिद वहां से भागने में कामयाब हो गया।

आगजनी की घटना भी हुई। कई थानों का पुलिस बल आ पहुंचा।जिला अधिकारी मनोज कुमार,  एसएसपी आलोक प्रियदर्शी और कई अधिकारी आ पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आखिर पैरामिलिट्री फोर्स बुलानी पड़ी।

मोहम्मद साजिद भाग निकला था लेकिन देर रात घेरा बंदी के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ उसे मार गिराया गया। घटना की जांच की जा रही है कि इसके पीछे वजह क्या थी। साजिद के साथ हेयर ड्रेसर दुकान में कार्यरत मोहम्मद जावेद को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

साजिद जिद्दी और कट्टरपंथी था, ऐसा प्रथमतया जानकारी मिल रही है। काफी समय पहले विनोद कुमार से साजिद की बहस भी हुई थी। 
घटना स्थल पर बरेली आईजी रेंज राकेश सिंह ने भी दौरा किया है। 

पुलिस अधिकारियों ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।


No comments