चुनाव आयुक्त गोयल ने दिया इस्तीफा; लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लिया कदम
केंद्रीय कानून एवम न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिनियम के अनुसार चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है और यह आज ९ मार्च से ही प्रभावी माना जाएगा।
गोयल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।अरुण गोयल की नियुक्ति इस से पहले केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के रूप में थी।
उनकी चुनाव आयुक्त के रूप में हुई नियुक्ति विवादित रही और सर्वोच्च न्यायालय में इसे चुनौती भी दी गई थी।
लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर पूर्व तैयारियों के तहत कई राज्यों में गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ दिखाई दिए थे। पहले से ही चुनाव आयुक्त के रूप में अनूप चंद्र पांडे द्वारा सेवानिवृत्त होने के बाद वह जगह खाली थी और अब गोयल के त्यागपत्र के बाद दूसरे आयुक्त का पद भी खाली हो गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की पूरी निर्वाचन जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त सजीव कुमार के कंधो पर आ गया है।
उल्लेख कर दे कि गोयल का कार्यकाल २०२७ तक था। राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी २०२५ तक है।
No comments
Post a Comment