0 कुख्यात अपराधी आजम असलम बट को सांताक्रुज में देखा गया/ पिछले साल परोल पर आया बाहर; अब तक घूम रहा अपराधी - Khabre Mumbai

Breaking News

कुख्यात अपराधी आजम असलम बट को सांताक्रुज में देखा गया/ पिछले साल परोल पर आया बाहर; अब तक घूम रहा अपराधी

आजम असलम बट सांताक्रुज की गलियों में देखा गया है। 
आजम एक कुख्यात अपराधी है जिस पर १३ से अधिक हत्या, फिरौती, अर्ध हत्या, हत्या के प्रयास  जैसे कई मामले नालासोपारा, सांताक्रुज, खेरवाड़ी, ओशिवारा, गोवा, नागपुर समेत कई थानों में दर्ज हैं।

पिछले वर्ष वह अप्रैल २८ को परोल पर बाहर आया था जिसमे ३० दिन बाद २७ मई तक की परोल उसे मिली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उस समय उसने नागपुर कोर्ट में परोल को ३ महीने बढ़ने का पेटिशन भी डाला था जिसमे कोर्ट ने संज्ञान लिया कि वह अब तक नागपुर जेल वापस नहीं आया है तो उसकी याचिका को खारिज कर दिया था।

मृतक घरत जिसे आजम बट ने २००५ में मार दिया।

आजम बट ने २००५ में सांता क्रूज के प्रॉपर्टी ऑनर घरत का को जान से मारा था।  
घरात के भाई विश्वनाथ घरात बताते हैं कि बट ने उन्हे धमकी दी कि जिस तरह भाई को मारा , वह उन्हे भी कर देगा और बॉडी गायब कर देगा। इसके बाद पोलिस उनके घर दिन में दो बार सुरक्षा के तहत आने लगी थी। 

हाल ही में घरत की मां का हुआ देहांत
५ फरवरी को घरत की मां का देहांत हो गया  जिसके बाद से पुलिस की सुरक्षा बंद हो गई है।
विश्वनाथ की इच्छा थी कि मां एक बार आजम बट को जेल में देख ले।

विश्वनाथ घरात ने संता क्रूज, खेरवाडी, ओशिवारा ठाणे को आजम बट के शहर में होने की टीप दी लेकिन पोलिस अब भी उसे गिरफ्तार नही कर पा रही है 


No comments