0 भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची/ कृपा जौनपुर से लड़ेंगे/ अमेठी से स्मृति फिर उम्मीदवार/ लखनऊ से राजनाथ तो वाराणसी से मोदी फिर लड़ेंगे चुनाव - Khabre Mumbai

Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची/ कृपा जौनपुर से लड़ेंगे/ अमेठी से स्मृति फिर उम्मीदवार/ लखनऊ से राजनाथ तो वाराणसी से मोदी फिर लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

राष्ट्रीय महासचिव एवम मुंबई से विधायक रहे विनोद तावड़े ने यह सूची जारी की है, कुल १९५ उम्मीदवारों पर से सस्पेंस हट गया है।

सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से ५१ सीटों के पत्ते खुल गए हैं। लखनऊ से स्वयं राजनाथ सिंह , वर्तमान में रक्षा मंत्री जी लड़ेंगे तो वही कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ेंगी। वाराणसी से नरेंद्र मोदी फिर मैदान में होंगे और मथुरा से चर्चित संसद सदस्या हेमा मालिनी को उम्मीदवारी फिर दी गई है।कुल ३४ मंत्री मैदान में हैं। २८ सीटों पर  अनुसूचित जाति के लोग लड़ेंगे तो ५७ सीटों पर ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों को मौका दिया गया है।  

किन्हें टिकट नहीं

पूर्वी दिल्ली से नामी क्रिकेटर एवम सिटिंग सांसद गौतम गंभीर, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह, हजारीबाग से जयंत सिन्हा ( यशवंत सिन्हा के बेटे) को उम्मीदवारी नही दी गई है। 

चांदनी चौक, दिल्ली से डॉक्टर हर्षवर्धन को टिकट नहीं दिया गया है। पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से सांसद प्रवेश वर्मा को इस बार टिकट नहीं मिल पाया है।

पहली सूची में महाराष्ट्र के किसी नेता को जगह नही मिली है।

यूपी से सर्वाधिक ५१, पश्चिम बंगाल से २० एमपी से २४, गुजरात से १५, राजस्थान से १५,  केरल से १२, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़ प्रत्येक राज्य से ११, तेलंगाना से ९  और दिल्ली से ५ सीट के उम्मीदवारों की जानकारी पहली सूची में शामिल है।

दिग्गज उत्तर भारतीय चेहरे कृपा शंकर को जौनपुर से टिकट 

महाराष्ट्र से प्रमुख उत्तर भारतीय नेता , पूर्व में कांग्रेस सरकार में राज्य में गृह मंत्री रहे एवम वर्तमान में महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह को उत्तर प्रदेश के जौनपुर से टिकट दिया गया है। उल्लेख कर दें कि कृपा शंकर सिंह जौनपुर के ही मूल निवासी है और सांता क्रूज के पूर्व विधायक भी रहे हैं, कांग्रेस में लंबे समय तक रहे और कुछ वर्ष पहले ही भाजपा में आए। जम्मू कश्मीर से धारा ३७० समाप्त होने के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध का साथ उन्होंने नही दिया और धारा ३७० हटाए जाने का समर्थन करते हुए उन्होंने  कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।
प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता एवम आजम गढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, गोरखपुर से रवि किशन को फिर टिकट दिया गया है।
राजस्थान के कोटा से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को उम्मीदवारी दी गई है।
गांधीनगर से गृहमंत्री अमित शाह, पोरबंदर गुजरात से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया भी पहली सूची में शामिल हैं।




No comments