0 पुणे पोलिस ने किया बिहार के युवा को २ करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार; सात दिन की रिमांड पर भेजा गया - Khabre Mumbai

Breaking News

पुणे पोलिस ने किया बिहार के युवा को २ करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार; सात दिन की रिमांड पर भेजा गया

पुणे की पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने नमामि शंकर झा नाम के  ३२ वर्षीय युवक को 2 करोड़ केएमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है।

कल हुई गिरफ्तारी के बाद उसे पुणे जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

मूल रूप से नमामी झा बिहार का निवासी है। उसे पिंपल निलख क्षेत्र से लोकल  सांगवी पोलिस ठाणे के एपीआई नारायण पाटिल ने शक के दायरे में सफेद रंग के केरीबैग में कुछ ले जाते हुए देखकर पकड़ा । जांच में पता चला कि  उसके पास २.३८ किलोग्राम MD drugs है जिसकी मार्केट कीमत २.०२ करोड़ के लगभग है। उसके पास से एक मोबाइल भी मिला है। शहर के डीसीपी शिवाजी पवार ने प्रेस को यह जानकारी दी है।






No comments