0 राज्यसभा के लिए मतदान २७ को/ ३६% उम्मीदवारो पर अपराध के मामले/21% करोड़ों के मालिक; जया बच्चन, अभिषेक सिंघवी, कुपेंद्र रेड्डी सबसे अधिक धनकुबेर - Khabre Mumbai

Breaking News

राज्यसभा के लिए मतदान २७ को/ ३६% उम्मीदवारो पर अपराध के मामले/21% करोड़ों के मालिक; जया बच्चन, अभिषेक सिंघवी, कुपेंद्र रेड्डी सबसे अधिक धनकुबेर

देश के 15 राज्यों में राज्यसभा उम्मीदवारों के लिए मतदान 27 फरवरी यानी परसों संपन्न होने वाले हैं।
Association for democratic reforms( ADR ) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्यसभा के लिए नामांकित उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 127 करोड़ से अधिक है यानी लगभग सभी उम्मीदवार करोड़ों के मालिक हैं।

५९ उम्मीदवारों में से ५८ उम्मीदवारों के द्वारा स्वयं दिए गए एफिडेविट यानी हलफनामे के अनुसार कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। १५ राज्यों में ५६ राज्यसभा सीटों के लिए यह चुनाव संपन्न कराया जा रहा है।

कितनों पर हैं अपराधिक मामले दर्ज?
कांग्रेस के उम्मीदवार जीसी चंद्रशेखर जो कर्नाटक से राज्यसभा के लिए लड़ रहे हैं सिर्फ उन्हीं के दस्तावेजों को इसमें काउंट नहीं किया गया है क्योंकि उनके डॉक्यूमेंट को ठीक तरह से स्कैन नहीं किया जा सका।

विश्लेषण के अनुसार ३६ प्रतिशत उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें से 17 प्रतिशत ऐसे उम्मीदवार हैं जिन पर बहुत ही गंभीर तरीके के आपराधिक मामले चल रहे हैं और एक उम्मीदवार पर तो हत्या की कोशिश का भी मामला दर्ज हैं।

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार पर अपराध के मामले?

विश्लेषण के अनुसार भाजपा के ३० उम्मीदवारों में से 8 लोग यानी २७ प्रतिशत ,वहीं कांग्रेस के ९ उम्मीदवारों में से ६ लोग यानी ६७ प्रतिशत, टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के ४ उम्मीदवारों में से १ यानी २५ प्रतिशत, समाजवादी पार्टी के ३ उम्मीदवारों में से २ यानि ६७ प्रतिशत, वाई एस आर सी पी के ३ उम्मीदवारों में से एक यानी ३३% और राजद के २ उम्मीदवारों में से १ यानी ५०% , बीजेडी के २ उम्मीदवारों में से १ यानी ५०% और BRS के एक कैंडिडेट ने स्वयं दिए गए हलफनामा के अनुसार अपने ऊपर  चल रहे आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

Association for democratic reforms के द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति के बारे में भी जानकारी जुटा गई है। लगभग 21 प्रतिशत ऐसे उम्मीदवार हैं जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं जिनकी संपत्ति 100 करोड़ से भी अधिक बताई गई है। औसतन राज्यसभा के उम्मीदवारों की संपत्ति 127 करोड़ से अधिक है।

कौन हैं धनकुबेर करोड़ों के मालिक उम्मीदवार?
करोड़पतियों में कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी शीर्ष स्थान पर हैं जिनकी संपत्ति 1872 करोड रुपए है। वहीं समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार एवं पूर्व में फिल्म अभिनेत्री रही उत्तर प्रदेश से जया अमिताभ बच्चन की संपत्ति 1578 करोड रुपए है, तथा कर्नाटक से JD(S) के उम्मीदवार कुपेंद्र रेड्डी की संपत्ति 871 करोड़ बताई गई है ।यह सभी ५९ उम्मीदवारों में से सबसे अधिक टॉप ३ धन कुबेर बताए गए हैं।

कौन हैं गरीब राज्यसभा उम्मीदवार?

सबसे गरीब उम्मीदवारों में भाजपा के मध्य प्रदेश से नामांकित बाल योगी उमेश नाथ हैं जिनकी संपत्ति ४७ लाख रुपए बताई गई है। भाजपा के एक और उम्मीदवार जो पश्चिम बंगाल से श्रमिक भट्टाचार्य जी हैं उनकी संपत्ति एक करोड़ बताई गई है और भाजपा से ही उत्तर प्रदेश के एक और उम्मीदवार संगीता जी की संपत्ति एक करोड़ बताई गई है।



No comments