0 शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग/ राज ठाकरे, संजय राउत, शरद पवार समेत कई दिग्गज ने उठाई मांग - Khabre Mumbai

Breaking News

शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग/ राज ठाकरे, संजय राउत, शरद पवार समेत कई दिग्गज ने उठाई मांग

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने ट्वीट कर बालासाहेब ठाकरे के लिए भारत रत्न की मांग की है।


पी एम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, हाल ही में बिहार के वरिष्ठ राजनेता एवम दो बार मुख्यमंत्री रहे बहुजन समाज के प्रतिनिधि कर्पूरी ठाकुर, हरित क्रांति के जनक स्वर्गीय एम एस स्वामीनाथन, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवम पी वी नरसिम्हा राव को भारत रत्न  सम्मान दिया है। राज ठाकरे ने भी इस फैसले का समर्थन किया है।

राज ठाकरे ने ट्वीट में कहा है कि हिंदुत्व के बड़े नेता के रूप में पूरे देश में बालासाहेब की छवि रही है, अपने समय के राष्ट्र में इतने बड़े कार्टूनिस्ट के रूप में भी वह विख्यात रहे। इसलिए बालासाहेब को भी देश का सर्वोच्च नागरिक भारत रत्न सम्मान दिया जाना चाहिए।
राज ठाकरे ने कहा कि बालासाहेब को भारत रत्न दिया जाना हमारे लिए  आनंद उत्सव की तरह होगा।


No comments