शरद पवार समूह को मिला नया नाम: सुप्रीम कोर्ट जाएंगे शरद पवार
केंद्रीय चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति कांग्रेस पार्टी के प्रमुख रहे शरद पवार के समूह को नया नाम दे दिया है।
छत और समूह को अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार नाम से जाना जाएगा।
एक दिन पहले ही अजीत पवार के समूह को चुनाव आयोग ने असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घोषित किया एवं पार्टी का सिंबल घड़ी भी अजीत पवार को दे दिया गया है।
शरद पवार समूह की तरफ से तीन नाम चुनाव आयोग को सुझाए गए थे
एक : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार
दो : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार
तीन : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद राव
शरद पवार समूह की तरफ से यह बयान दिया गया है कि सुप्रीम कोर्ट में रुख करके निवेदन किया जाएगा कि उद्धव ठाकरे समूह के शिवसेना का एप्लीकेशन और उनका एप्लीकेशन दोनों को क्लब कर दिया जाए।
अजीत पवार को असली राकंपा घोषित किए जाने एवं पार्टी का चुनाव चिन्ह घड़ी दिए जाने के बाद बारामती से लोकसभा सदस्य एवं पार्टी फाउंडर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा था की मराठी पार्टियों के साथ अन्याय हो रहा है। पहले शिवसेना के साथ भी यही हुआ जहां उसे तोड़ दिया गया और उद्धव ठाकरे अस्तित्व की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ भी यही हुआ है।
सुप्रिया सुले ने मीडिया के सामने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिस पार्टी को उन्होंने खड़ा किया जैमिनी स्तर से पार्टी को इतनी ऊंचाई तक पहुंचा आज उन्हें ही उसे पार्टी से निकाल दिया गया है। उनके पास किसी चाचा या पिता की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि का बैकअप नहीं था उन्होंने अपने दम पर इतनी बड़ी पार्टी का गठन किया था। महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत ही गलत हो रहा है मराठी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है। जनता चुनाव में सबक जरूर सिखायेगी।
अजीत पवार समूह ने चुनाव आयोग के फैसले को सही ठहराते हुए इसका स्वागत किया है।
No comments
Post a Comment