घोसालकर मर्डर: नोरोन्हा का अंगरक्षक गिरफ्तार; पिस्तौल थी अंगरक्षक मिश्रा के नाम पंजीकृत
दहिसर पूर्व नगरसेवक एवम विधायक विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक की उनके ही साथी मॉरिस नोरोन्ह द्वारा गोली मारकर हत्या करने और बाद में खुद को गोली मार देने की घटना से मुंबई शहर में हड़कंप मच गया।
इससे पहले कल्याण के उल्हासनगर में पोलिस ठाणे के अंदर स्थानीय भाजपा विधायक द्वारा ग्रामीण जमीन विवाद में शिवसेना के शहर प्रमुख को ६ गोली मारने के मामले से कल्याण उपनगर का माहौल गर्म हो गया।
दहिसर मामले में अपराध शाखा ११ एवम १२ के विभागीय जांच अधिकारियों द्वारा पड़ताल की जा रही है। इस कड़ी में जानकारी आई कि नोरोनहा ने जिस पिस्तौल का इस्तेमाल अभिषेक को शूट करने के लिए किया वह उसके अंगरक्षक अमरेंद्र मिश्र के नाम रजिस्टर्ड है और अभिषेक ने इस पिस्टल को उत्तर प्रदेश के फूलपुर से बनाया था।
मॉरिस नोरोन्हा ने अंगरक्षक अमरेंद्र मिश्र को १५ बुलेट वाली पिस्टल अपने ऑफिस में रखने के लिए अपील की थी। पिछले ४ महीने से मॉरिस के साथ अमरेंद्र जुड़ा हुआ था।पिस्टल जो कि सम्पूर्ण भारत के लिए लाइसेंस के साथ था ,को मॉरिस के दहिसर स्थित कार्यालय में पहले महले स्थित लॉकर में रखा होता था।
अभिषेक को फेसबुक लाइव पर स्पीच के दौरान गोली मारने के बाद मॉरिस अपने कार्यालय गया और खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मॉरिस की पत्नी का बयान भी दर्ज किया गया है।
मिश्र को आर्म्स एक्ट धाराओं २९ बी एवम ३० के तहत गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल जानकारी के अनुसार, अभियुक्त मॉरिस बलात्कार के मामले में पांच महीने के लगभग जेल में बंद रहा।उसे शक था कि जेल भेजने के पीछे अभिषेक घोसालकर का हाथ है। मॉरिस जेल से छूटने के बाद कई बार अभिषेक की पत्नी को बोलता भी रहा कि वह अभिषेक को नही छोड़ेगा।मॉरिस के परिवार में उसकी मां पत्नी और एक बेटी है।
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अब तक दस लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
अभिषेक मॉरिस के ऑफिस में थे, मेहुल भी वहां आया था। मॉरिस ने अभिषेक को फेसबुक लाइव के दौरान गोली मार दी। पोलिस मेहुल के भी सम्मिलित होने की हर एंगल से जांच कर रही है।
पोलिस यूपी से मुंबई के लिए पिस्टल लाइसेंसिंग की सख्त प्रक्रिया को भी जांच रही है।
मृतक अभियुक्त मॉरिस के खिलाफ धाराओं ३०२, ३ और धारा २५ आर्म एक्ट, सेक्शन ३७(१) (A) और महाराष्ट्र पोलिस अधिनियम की धारा १३५ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
No comments
Post a Comment