यूपी पोलिस भर्ती परीक्षा रद्द, ६ महीने के अंदर होगी दुबारा परीक्षा: योगी आदित्य नाथ
उत्तर प्रदेश में 17, 18 फरवरी को हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को आखिरकार राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है।
इस संबंध में झांसी, लखनऊ संबंधित कई जनपद में लाखों अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग पर पड़े हुए थे। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। यूपी के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किया है कि भर्ती लेने वाली समिति जिस स्तर पर भी जहां पर भी गड़बड़ी पाती है जिसमें भी प्रश्न पत्र परीक्षा होने से पहले लीक होने का मामला मिलता है , ऐसे संबंधित मामले में दखल दिया है उस पर कठोर कार्रवाई की जाए।
साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को निर्देश दिया गया है कि 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा ली जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों से किसी भी तरह का आने जाने का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों की मेहनत पर पानी नहीं फेरा जाएगा। दोबारा परीक्षा 6 महीने के अंदर ही होगी। पारदर्शिता के उच्च माप दंडों का पालन किया जाएगा।
No comments
Post a Comment