मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट दिलाने के नाम पर पूरे देश में रैकेट, कांदिवली पुलिस ने किया बंगाली बाबू को गिरफ्तार
कांदिवली के निवासी ने अपने और अपने मित्र के साथ हुए २२ लाख की धोखाधड़ी से संबंधित मामले की एफ आई आर साइबर पोलिस नॉर्थ जोन, कांदिवली में दर्ज करवाई है।
मामले के तहत कोलकाता के ३८ वर्षीय अभियुक्त आनंदकुमार सुरेंद्र राम ने फेसबुक समेत कई सोशल एप पर विज्ञापन कर रखे थे जिसमे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का उल्लेख था। साथ में उसका फोन नंबर भी होता था। ऐसी ही एक एड देखकर कांदिवली के इस व्यक्ति ने उसे फोन किया।
आनंदकुमार ने पहले स्टूडेंट्स की शैक्षणिक सर्टिफिकेट्स देखने के बाद कुछ ऑनलाइन इंटरव्यू और टेस्ट देने की बात कही।
ऑनलाइन टेस्ट भी कंडक्ट करवाए।
इंटरव्यू ऑनलाइन लिए जाने के बाद आनंदकुमार ने कई तरह के अप्रूवल और एनओसी लेने के लिए २२ लाख रुपए भरने की बात कही और उनका पसंदीदा कॉलेज भी पूछा।
पैसे मिलने के बाद आनंद कुमार उन दोनो को प्रवेश के नाम पर टालता रहा और बहने बनाने लगा ।बाद में पैसे रिफंड देने से मना कर दिया।
इसके बाद पीड़ित साइबर जोन नॉर्थ , कांदिवली में पहुंचे।
अभियुक्त आनंदकुमार सुरेंद्र राम जो कोलकाता का रहनेवाला है, के खिलाफ धाराओं ४२०, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी act, २००० की धारा ६६ बी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उसके बैंक अकाउंट खंगाल कर यह पता करने में जुटी है ऐसे कितने फर्जी मामले में उसने सफलता पाई है। माना जा रहा है कि अभियुक्त का पूरे देश में नेटवर्क है और देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिलाने के नाम पर पीड़ितों से मोटी रकम डकार जाते थे।
No comments
Post a Comment