उल्हासनगर फायरिंग मामला: कानून सबके लिए समान, कानून से ऊपर कोई नही/ उच्च स्तरीय जांच के आदेश: फडणवीस
महाराष्ट्र गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं जिसके अंतर्गत उल्हासनगर में हाल ही में हुई हिल लाइन पुलिस स्टेशन में फायरिंग से जुड़े हुए सभी तथ्यों पर जानकारी जुटाकर सार्वजनिक किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है फिर चाहे वह कोई भी व्यक्ति हो या किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुडा हो इससे फर्क नहीं पड़ता।
महाराष्ट्र के डीजीपी के अंतर्गत जांच की जा रही है इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि ऐसा क्या हुआ कि एक जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि को फायरिंग करनी पड़ी। यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई या कहीं और हुई, पुलिस की भी इसमें क्या भूमिका रही.. इन सभी पर गहरी जांच की जाएगी।
बता दें कि शुक्रवार की रात को कल्याण से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शिंदे समर्थित शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड पर गोलियां बरसाई जिनकी हालत गंभीर है और जुपिटर अस्पताल, ठाणे में इलाज चल रहा है, उनके शरीर से 6 गोलियां निकाली गई है।
दोनों नेता एवं उनके समर्थक उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुरुष अधिकारी के चेंबर में मौजूद थे और उन पर बहस चल रही थी ।मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ था और दोनों ही अपनी अपनी कंप्लेंट लेकर पुलिस स्टेशन में थे।
इस पूरे प्रकरण में हल लाइन पुलिस स्टेशन में छह लोगों को अभी तक मानते हुए अपराध आर्म एक्ट से संबंधित धाराओं को जोड़ दिया है और प्राथमिक की दर्ज की है। गणपत गायकवाड , विधायक हर्षल केनी, संदीप सरवणकर इन तीनों को ही अरेस्ट कर लिया गया जबकि अन्य टीमों की तलाश जारी बताई गई है विधायक को कल उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया गया जहां से ए ए नायक न्यायाधीश के कोर्ट से सीधे 11 दिनों तक की पुलिस हिरासत में थाने जेल भेज दिया गया है।
No comments
Post a Comment