भाजपा विधायक गणपत गायकवाड: मुझे कोई पछतावा नहीं, गोली मारने का इरादा नहीं था/ मेरे बेटे को पोलिस स्टेशन में पीटा, तो मुझसे क्या उम्मीद करेंगे? ११ दिनो की पुलिस हिरासत में भेजे गए विधायक
एक मराठी चैनल पर क्लिप तेजी से वायरल हुआ है।
मामला कल्याण शहर के उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पोलिस ठाणे से जुड़ा है।
यहां कल देर शाम सीनियर पोलिस अधिकारी के केबिन में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड, शिंदे समर्थित शिवसेना से नगराध्यक्ष महेश गायकवाड एवम उनके समर्थ राहुल पाटिल समेत कई लोग मौजूद थे और उनके बीच लंबे समय से चल रहे जमीन के विवाद को सुलझाने का प्रयास जारी था।
दोनो गुटों में बहस तेज हो गई और देखते ही देखते भाजपा विधायक ने शिवसेना नगराध्यक्ष पर गोलियां बरसा दीं।सूत्रों के अनुसार चार गोलियां लगी हैं। शिवसेना समर्थक राहुल पाटिल, चैनू जाधव को भी चोट आई ।
महेश गायकवाड एवम राहुल पाटिल , चैनू जाधव को उल्हासनगर के मीरा अस्पताल में रात ११ बजे भर्ती किया गया पर स्थित की गंभीरता को देखते हुए ठाणे के जुपिटर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
(बाएं से : भाजपा विधायक गणपत गायकवाड, शिवसेना शिंदे समूह कल्याण नगर प्रमुख महेश गायकवाड)
पुलिस ने आरोपी भाजपा विधायक गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में उद्धव ठाकरे , शरद पवार ,एकनाथ शिंदे समेत दिग्गज नेताओं ने चिंता व्यक्त की है।
विरोधी पक्ष नेताओं का कहना है कि सत्ता का इतना दुरुपयोग बहुत ही गलत है और यह सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है।
पुलिस उपायुक्त सुधाकर पठारे के अनुसार छः लोगों पर कई सेक्शन और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। विधायक समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है।
विधायक गणपत गायकवाड ने पांच राउंड फायरिंग पुलिस ठाणे के अंदर की थी। विधायक के अनुसार शिवसेना के महेश गायकवाड के साथ आए लोग बदसलूकी कर रहे थे और और उनके बेटे को पीटने लगे ऐसे में उनसे क्या उम्मीद की जा सकती थी। हालत बिगड़ने पर विधायक महोदय ने आपा खो दिया और गोलियां बरसा दी। विधायक ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि उनकी जमीन जबरन छीन ली गई, बेटे को पीटा गया। शिंदे यदि महाराष्ट्र के सीएम बने रहे तो ऐसे ही अपराध को बढ़ावा मिलता रहेगा। शिंदे ने आज मुझे अपराधी बना दिया है।
चोपड़ा कोर्ट के बाहर विधायक गायकवाड के समर्थको को भारी भीड़ थी और पुलिस उन्हे काबू में रखने के प्रयास करती नजर आई। वही घायल महेश गायकवाड की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे द्वारा दिए मीडिया बाइट के अनुसार हिल लाइन पोलिस ठाणे, उल्हासनगर में सीनियर इंस्पेक्टर के चैंबर के अंदर विधायक गायकवाड ने गोलियां चलाई। मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।
कोर्ट में आज न्यायमूर्ति ए ए निकम ने विधायक ५६ वर्षीय गणपत कालू गायकवाड को ११ दिनो की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
वकील राहुल अरोटे की ओर से विधायक का पक्ष रखा गया और दलील दी गई कि आरोपी जनप्रतिनिधि है, घटना पूर्व नियोजित नही थी। इसका उद्देश्य आत्मा रक्षा था।
वकील ने यह भी कहा कि पुलिस ने छह गोली मारनेवाले उस वीडियो को जानबूझकर मीडिया में लीक किया।
भारी सुरक्षा के बीच विधायक को उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह ठाणे जेल पहुंच गए हैं और १४ फरवरी तक हिरासत में रहेंगे।
दूसरी ओर आज सुबह तक जुपिटर अस्पताल में महेश गायकवाड पीड़ित के कंधे और अन्य भागों से कुल छह गोलियां निकली हैं और उन्हे वेंटीलेटर पर रखा गया है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।
राज्य के गृहमंत्री फडणवीस ने कल्याण के एसीपी नीलेश सोनावने की अध्यक्षता में एस आई टी गठित करने और मामले की गंभीर जांच के निर्देश दिए हैं।
बैठे बिठाए विरोधी दलों को मुद्दा मिल गया है और एकनाथ शिंदे , देवेंद्र फडणवीस दोनो से इस्तीफे की मांग की जा रही है।
No comments
Post a Comment