0 शेख शाहजहां पर ममता की चुप्पी/ रेप हुआ है पर एफआईआर नही; संदेशखाली मामले से मचा ममता सरकार में बवाल - Khabre Mumbai

Breaking News

शेख शाहजहां पर ममता की चुप्पी/ रेप हुआ है पर एफआईआर नही; संदेशखाली मामले से मचा ममता सरकार में बवाल

नॉर्थ २४ परगना का  क्षेत्र संदेश खाली है जहां ७७ प्रतिशत संख्या मुस्लिम बहुल समाज की है जो बंगाल की राजधानी कोलकाता से ८० किमी दूर है।
२०२१ के चुनाव में ममता की पार्टी TMC ने २८ सीटें जीती थीं।

यहां से बाहुबली शाहजहां शेख के बांग्लादेश भाग जाने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस क्लीन चिट दे रही है और खुद ममता बनर्जी सरकार शाहजहां शेख पर चुप्पी साधे हुई है।
संदेश खाली में वह यहां टीएमसी यूनिट अध्यक्ष है। राशन घोटाले के आरोपी शाहजहां शेख के कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों के गाड़ियों पर तोड़फोड़ भी की थी।
शाहजहां कार्रवाई के डर से भाग गया था। घटना १ महीने पहले की है।

शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने का भी आरोप है। इसके कार्यकर्ता हर घर जाकर सर्वे करते और खूबसूरत लड़कियों, महिलाओं को पार्टी कार्यालय ले जाकर यौन उत्पीडन करते थे। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसकी पुष्टि की है और मामले को सर्वोच्च न्यायालय तक ले जाया गया है। सर्वोच्च न्यायालय इस मामले पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई है।

हाल ही में महिलाओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ता यहां खूबसूरत महिलाओं को पार्टी ऑफिस ले जाकर उनका रेप करते हैं। वीडियो भी जारी किया गया।
राज्य में धारा १४४ लगाए जाने की मांग विरोधी पार्टी भाजपा अपने उग्र आंदोलन के द्वारा कार्रवाई की मांग कर रही है। 

कांग्रेस भी ममता के खिलाफ खड़ी हो गई है। जयराम रमेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के अनुसार राज्य सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए, इस मामले पर राजनीति नही होनी चाहिए।

भाजपा के नेता पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से मिलकर संदेश खाली के  टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ शिकायत की हैं। महिलाओं ने ७ फरवरी को इस नेता और इसके गुण्डो पर कार्रवाई के लिए आंदोलन किया और उसी समय से मामला मीडिया में आ गया है।

सवालों पर ममता सरकार की पोलिस भी आ गई है कि जब रेप  की पुष्टि है तो एफआईआर क्यों नही दर्ज हुई है। शाहजहां शेख को टीएमसी सरकार और प्रशासन दोनो बचाने में क्यों लगे हैं? 

भाजपा नेता एवम पूर्व के दिग्गज बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती ने भी इस मुद्दे पर ममता सरकार की आलोचना की है।

भाजपा नेता बृजलाल ने कहा कि शाहजहां शेख गुंडों ले गैंग चलाता है जिसने महीने भर पहले ईडी अधिकारियों से झगड़ा किया, गाडियां तोड़ दी और राशन फ्रॉड से बचने के लिए शाहजहां को भगा दिया गया है।

राज्य के कई हिस्सों में धारा १४४ लगाई गई है। भाजपा सांसद संगीता यादव, कविता पाटीदार ने कहा ,हम धरने पर बैठे हैं..हमे अधिकारियों से मिलने नही दिया जा रहा । हम जानते है धारा १४४ के तहत ५ से अधिक लोग नही जा सकते। हम पांच लोग ही मिलेंगे लेकिन ममता सरकार डरी हुई है इसलिए हमारी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रशाशन की पोल खुलते हुए साफ साफ कहा कि पुलिस प्रशाशन पीड़ित महिलाओं को डरा धमका रही है।

यहां से उसके दो करीबी उत्तम सरदार और शिबू हजारा को गिरफ्तार किया गया है लेकिन खुद शाहजहां शेख भागा हुआ है। दो बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

शेख शाहजहां दो दशक पहले कभी ट्रेकर ड्राइवर हुआ करता था। बाद में वह सब्जी का ठेला लगाने लगा। उसके मामा मोस्लेम शेख पहली बार पंचायत प्रधान बने तो वह सब्जी का धंधा छोड़ २००३ से गुंडा बन गया , राजनीति में आया और संदेश खाली २३ नॉर्थ परगना से लेकर अब साउथ २४ परगना तक हफ्ता वसूली, गुंडा गर्दी, महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे अपराध और सूची लंबी है जिनके आरोपों से घिरा शाहजहां इस वक्त फरार है। भाजपा कार्यकर्ता राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर रहे हैं। शाहजहां इस परिसर में कदाचित सबसे ज्यादा बाहुबली है और एक विधायक या सांसद से कहीं अधिक प्रसिद्धि प्राप्त शाहजहां भाई बना हुआ है।

कोलकाता हाई कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर इस मामले पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दे दिया है।
 

No comments