0 वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर राम बोध पांडेय रचित युग प्रवर्तक छत्रपति शिवाजी महाराज महाकाव्य का लोकार्पण कल - Khabre Mumbai

Breaking News

वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर राम बोध पांडेय रचित युग प्रवर्तक छत्रपति शिवाजी महाराज महाकाव्य का लोकार्पण कल

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामबोध पांडेय का सम्मान

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई तथा एनसीसी केसी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में १९ फरवरी को आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह में हिंदी साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामबोध पांडे की पुस्तक युग प्रवर्तक छत्रपति शिवाजी महाराज महाकाव्य का लोकार्पण किया जाना है।
यह लोकार्पण समारोह दक्षिण मुंबई के चर्चगेट स्थित के सी महाविद्यालय में आयोजित है। 

लोकार्पण कार्यक्रम महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ,मुंबई  के तत्वाधान में संपन्न होने जा रहा है।

(बाएं से शिक्षा विद  एवम गौशंकर ग्राम सेवा मंडल के श्री राम सेवक पांडे, वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर रामबोध पांडे )

 गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई और उत्तर जन सेवा विकास मंडल कल्याण के अध्यक्ष रामसेवक पांडे ने कल शनिवार को डॉ रामबोध पांडे का विले पार्ले स्थित अपने आवास पर सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील रामसेवक पांडे तथा डॉ रामबोध पांडे के पौत्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक पांडे भी उपस्थित रहे।

डॉक्टर रामबोध पांडेय जी ने विभिन्न साहित्यिक विधाओं में ३० से अधिक पुस्तको की रचना की है। नाटक लेखन को नई दिशा देने में इन्हे अग्रणी माना जाता है।


No comments