0 सिने वर्कर्स एसोसिएशन की मुंबई पुलिस से मांग/ अभिनेत्री एवम मॉडल पूनम पांडे के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर/मौत की फैलाई थी झूठी खबर - Khabre Mumbai

Breaking News

सिने वर्कर्स एसोसिएशन की मुंबई पुलिस से मांग/ अभिनेत्री एवम मॉडल पूनम पांडे के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर/मौत की फैलाई थी झूठी खबर

अभिनेत्री, मॉडल पूनम पांडे, 32 वर्षीय के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एवम X एप से उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई थी। उनके मैनेजर द्वारा सुनिश्चित किया गया था कि सर्विकल कैंसर के चलते पूनम का निधन हो गया है।

जबकि पूनम खुद ही अब सामने आ गई हैं और पोस्ट कर वीडियो जारी की और कहा कि लोग सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक हों, अधिक से अधिक जाने कि कैसे इस बीमारी से बचा जा सकता है, इसी उद्देश्य से उनके मौत की खबर ऑनलाइन उड़ाई गई। इसके लिए पूनम ने अपने फैंस से माफी मांगी है जिन्हे उनकी मौत की खबर से दुख हुआ है।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मुंबई के विक्रोली स्थित पोलिस ठाणे को पत्र लिखकर पूनम पांडे एवम उनके मैनेजर पर इस विषय में एफआईआर लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन का मानना है कि पीआर बढ़ने के लिए इस तरह निम्न स्तर की हरकत निंदनीय है। लोग बॉलीवुड पर यकीन नही करेंगे।  
पूनम के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री ने श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी।
एसोसिएशन द्वारा कहा गया है कि इतने लो लेवल तक किसी ने भी अपनी झूठी मौत की खबर फैलाकर अपना पी आर बढ़ाने की युक्ति नहीं अपनाई होगी।

No comments