0 डर्माटोमियोसाइटिस से ग्रसित थी सुहानी / १९ वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस/ कल फेफड़े ने काम करना किया बंद और निकल गई जान - Khabre Mumbai

Breaking News

डर्माटोमियोसाइटिस से ग्रसित थी सुहानी / १९ वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस/ कल फेफड़े ने काम करना किया बंद और निकल गई जान

आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म दंगल आपको याद जरूर होगी।

वही फिल्म जिसमे लड़कियों को बॉक्सिंग चैंपियन के रूप में दिखाया गया और जिन्होंने अच्छे अच्छे लडको को भी धूल चाट दी थी। आमिर खान ने पिता के रूप में तो सुहानी भटनागर ने बबिता फोगाट के रूप में अभिनय किया और इस अभिनय को देश भर से खूब लोकप्रियता मिली थी। सुहानी इस फिल्म से सुपर स्टार बन गई थीं और फिल्म का गाना.. बापू सेहत के लिए.. तू तो हानिकारक है ! बहुत ही ज्यादा हिट हुआ था।

वही सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं हैं।१९ वर्ष की बहुत ही कम उम्र में सुहानी ने दुनिया छोड़ दी है।
खबर की पुष्टि अमीर खान प्रोडक्शन हाउस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर की।

सुहानी की माता पूजा जी और पिता ने बताया है कि सुहानी को बहुत ही कम सुनी और रेयर बीमारी डर्माटो मायसाइटिस हो गई। दो महीने पहले उसके बाएं हाथ की सूजन बढ़ने लगी।  हाथ में लाल चकते बन गए तो हमे लगा उसे एलर्जी हुई है। हमने कई डॉक्टरों से संपर्क किया। डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क किया ।कई टेस्ट करवाए पर कोई रोग को समझ नही पा रहा था। आखिर ७ फरवरी को एम्स ,दिल्ली में भर्ती होना पड़ा जहां डॉक्टरों ने इस बीमारी को सुनिश्चित किया।

इसका इलाज सिर्फ स्टेरॉइड ही है। डॉक्टर स्टेरॉइड देने लगे और हर दिन सुहानी की हालत खराब होती रही। सुहानी की इम्यून सिस्टम( रोग प्रति कारक क्षमता) कमजोर हो गई थी। शरीर में पानी भरने लगा था। 
कल फेफड़ों से सांस की तकलीफ होने लगी और आखिरकार सुहानी आज सुबह हमे छोड़ कर चली गई।

सुहानी mass communication की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई पूरी करके उसे एक्टर बनना था ऐसा उसने तय किया था।

सुहानी भटनागर की इतनी कम उम्र में इस तरह की बीमारी से मौत होना सभी के लिए आश्चर्य बन गया है।

सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के अजरोंदा  शमशान भूमि में किया गया जहां फरीदाबाद के लोगों ने नम आंखों से विदा किया। 


No comments