५६ राज्यसभा सीटों के लिए २७ फरवरी को चुनाव सुनिश्चित: चुनाव आयोग
राज्यसभा से 56 सदस्य अप्रैल महीने में रिटायर हो रहे हैं। इन खाली सीटों को भरने के लिए 27 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे, ऐसी जानकारी चुनाव आयोग ने कल सोमवार को दे दी है।
15 फरवरी तक नामांकन देने की आखिरी तारीख है और 20 फरवरी तक नामांकित उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेने तक के लिए बाध्य किए गए हैं।
50 सदस्य 2 अप्रैल को तो वहीं 6 सदस्य 3 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।
56 सांसदों में से 28 सांसद भाजपा के हैं जबकि 10 कांग्रेस से हैं चार एआईटीसी से हैं तीन बी आर एस से हैं।
आरजेडी, जेडीयू, बीजेडी प्रत्येक पार्टी के दो हैं जबकि टीडीपी, वाईएसआरसीपी, सपा, राकांपा, शिवसेना प्रत्येक से १ सांसद रिटायर होंगे।
राज्यसभा में वर्तमान में भाजपा समर्थित एनडीए के ११४ सदस्य हैं जिसमे ९३ सदस्य भाजपा के ही हैं जबकि कांग्रेस के ३० सदस्य हैं।
कौन से सांसद हो रहे हैं सेवानिवृत्त
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान,भूपेंद्र यादव, मनसुख मंडविया सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों की सूची में शामिल हैं।
कौन से राज्य में कितनी सीटें होंगी खाली
उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक १० सीटें खाली हो रही हैं जिनमे ९ भाजपा के हैं , 1 सपा का है।
८ सीटें भाजपा फिर पा जायेगी और १ सपा को मायने का अनुमान है, १ किसी और को जा सकता है।
भाजपा बिहार और महाराष्ट्र से दो सीट पा सकती है।दोनो राज्यों से ६-६ सीटें रिक्त हो रही हैं।
राकांपा और शिवसेना के टूटने के बाद शरद पवार वाली राकांपा और उद्धव समर्थित शिवसेना द्वारा एक भी सीट निकलने में कठिनाई दिखती है।
शिंदे समर्थित शिवसेना भी पार्टी में नए आए कांग्रेस के दिग्गज मिलिंद देवड़ा को १ सीट दिलाने के पक्ष मे है।
कांग्रेस यहां अपने बल पर १ सीट जीत सकती है और पुनः कुमार केतकर को नामांकित करने के मूड में है।
बिहार में एनडीए गठबंधन को ३ सीट मिल सकती है।हाल ही में नीतीश कुमार ने फिर भाजपा से हाथ मिलाकर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
जीतन मांझी की पार्टी HAM और लोक जनशक्ति के चिराग पासवान वाली पार्टी भी एक एक सीट पर लड़ने जा रहे हैं।
राजस्थान में ३ सीट हैं जहां भाजपा को दो पर जीत मिल सकती है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को १ सीट मिलती दिख रही है।भाजपा को अपनी चार सीट एमपी में वापस मिलते देखा जा सकता है।
कर्नाटक में चार वेकेंसी है जहां कांग्रेस को ३ ,भाजपा को एक सीट मिल सकती है।
तेलंगाना में कांग्रेस तीन सीट हासिल कर सकती है जहां से बीआरएस के तीन सांसदो को रिटायर होना है।
पश्चिम बंगाल में पांच सीटें खाली हो रही हैं।यहां से AITC के पास ४ और कांग्रेस के पास एक सीट है।AITC को ३ से चार सीट मिल सकती है जबकि भाजपा के १/२ सीट के आसार हैं।
No comments
Post a Comment