0 गांवदेवी पोलिस ने पूर्व बैंक अधिकारी को 9 करोड़ फ्राड मामले में किया बुक/ ग्राहक को लगाया 9 करोड़ का चूना - Khabre Mumbai

Breaking News

गांवदेवी पोलिस ने पूर्व बैंक अधिकारी को 9 करोड़ फ्राड मामले में किया बुक/ ग्राहक को लगाया 9 करोड़ का चूना

मल्टीनेशनल बैंक का अधिकारी रवि शर्मा अक्सर अपने एक ग्राहक जो की वरिष्ठ नागरिक हैं उनके ग्रांड रोड स्थित घर में आया जाया करता था और उन्हें विभिन्न तरीके के इन्वेस्टमेंट को लेकर सुझाव देता था। वह उनका बैंक में मौजूद अकाउंट भी रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर हैंडल करता था।

कैसे किया ग्राहक से विश्वासघात?

रवि शर्मा ने 2019 में इस खाताधारक से कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी लिए और इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइन किए हुए चेक भी लिए ऐसा खाता धारक वरिष्ठ नागरिक की 49 वर्षीय बेटी मोनिका वालेचा ने पुलिस को दी हुई अपनी शिकायत में कहा है।

बैंक अधिकारी रवि शर्मा ने मोनिका के पिता का मोबाइल नंबर हटाकर अपना मोबाइल नंबर बैंक के रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया था जिसकी वजह से उनके पिता को बैंक ट्रांजैक्शन से संबंधित किसी भी तरह की अलर्ट नहीं मिल पाए थे इसी बीच 2023 नवंबर में रवि शर्मा ने इस मल्टीनेशनल बैंक से नौकरी छोड़ दी लेकिन बावजूद उसके वह स्वयं को बैंक का अधिकारी बताता रहा और मोनिका के पिता के खाते से बैंक ट्रांजैक्शन जारी रखा।

     (ग्रांट रोड स्थित गांवदेवी पोलिस ठाणे)

कैसे पता चला फ्रॉड के बारे में ? 

मोनिका मलेशिया ने बताया कि उन लोगों को यह तो फ्रॉड के बारे में तभी पता चल पाया जब वह खुद बैंक के ब्रांच में पहुंची और अपने पिता के खाते से कुछ पैसे निकालने का रिक्वेस्ट देने गई जहां उसे पता चला कि रवि शर्मा ने तो नवंबर 2030 में ही नौकरी छोड़ दी है।


पिता के बैंक खाते से 9 करोड रुपए की ट्रांजैक्शन रवि शर्मा व उसके एक दोस्त के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं यह जानकारी सुनिश्चित होने के बाद मोनिका वाले जाने गांव देवी पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने दर्ज की है शिकायत
 फिलहाल  गामदेवी पुलिस ने धाराओं 409( पब्लिक सर्वेंट द्वारा अपराधिक तरीके से विश्वास को तोड़ना),  420 ( धोखाधड़ी), 464 ( फॉर्जरी), 467 ( एफिडेविट, दस्तावेज मूल प्रति से छेड़छाड़, फॉर्जरी), 468 ( धोखाधड़ी के उद्देश्य से जाली दस्तावेज बनाना) ,471 ( जाली दस्तावेज को असली बताकर उपयोग करना) 120 B( अपराधिक षडयंत्र) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

No comments