देश में एक हफ्ते के अंदर लागू हो जाएगा नागरिकता संशोधन कानून : केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर
पश्चिम बंगाल के परगना २४ काकद्वीप में एक सार्वजनिक मंच से भाषण देते हुए केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नही, पूरे देश में CAA लागू कर दिया जाएगा।
ठाकुर ने पिछले वर्ष दिए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का भी उल्लेख किया जिसमे शाह ने कहा था कि CAA देश का कानून है और इसे लागू होने से कोई रोक नहीं सकता।
शाह ने यह भी कहा था कि ममता दीदी जनता को बहकावे में न रखें कि यह कानून लागू होगा या नहीं।
इसके बाद ही ममता बनर्जी ने। इस बयान की निंदा करते हुए देश को बांटनेवाला वक्तव्य करार दिया। ममता बनर्जी ने कहा था कि सरकार चाहती है एक समुदाय को नागरिकता मिले, दूसरे को न मिले, यह तो गलत है।
भारत तो धर्मनिरपेक्ष है। यह कानून का उल्लंघन है। वह CAA, NPR, NRC इनमे से किसी को भी अपने राज्य में लागू नहीं होने देंगी। CAA के विरोध में बनर्जी ने अविश्वास प्रस्ताव भी लाया था।
क्या है CAA?
इस कानून के तहत ३१ दिसंबर २०१४ तक जो भी शरणार्थी भारत में आए और रह रहे हैं वह सभी हिंदू, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध , इसाई इनमे से कोई भी हों और पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश इनमे से किसी भी देश से आए हों , उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी।
यह कानून २०२० में राष्ट्रपति की मंजूरी भी ले चुका है।
इसके विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग समेत देश के कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन भी हुए थे।
No comments
Post a Comment