0 ईडी ने भेजा हाजिर होने का समन, झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा मार्क तक हैं व्यस्त/ मामला अवैध भूमि खरीद बिक्री से जुड़ा - Khabre Mumbai

Breaking News

ईडी ने भेजा हाजिर होने का समन, झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा मार्क तक हैं व्यस्त/ मामला अवैध भूमि खरीद बिक्री से जुड़ा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आर्थिक अपराध राष्ट्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस बेचकर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच हाजिर रहने का निर्देश दिया और कहा है कि  क्या उनसे इस अवैध भूमि खरीद बिक्री के मामले में कुछ पूछताछ की जा सकती है?

(झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के घर ईडी अधिकारी गत शनिवार २० जनवरी को पहुंचे थे)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिखित जवाब दिया गया है कि वह मार्च अंत तक व्यस्त हैं। इस पर जवाब में ईडी कार्यालय के अधिकारी ने लिखकर कहा है कि वह २९ जनवरी या ३१ जनवरी में से किसी एक दिन अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करें।

मामला झारखंड के बाजरा में ७.१६ एकड़ जमीन से जुड़ा है जिसके खरीद बिक्री में अपराधिक तरीके से आर्मी लैंड सेल का मामला सामने आया है और इसी विषय में प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रही है।
इस मामले में वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी आईएएस छवि रंजन भी अभियुक्त हैं और वह न्यायिक हिरासत में हैं। पिछली ७ बार जांच एजेंसी द्वारा दिए नोटिस पर ध्यान नहीं देने के बाद २० जनवरी को हेमंत सोरेन के घर उनसे लगभग ७ घंटे तक ( दोपहर १२.३० से शाम के लगभग ८:३० बजे तक) ईडी एजेंसी ने पूछताछ की थी।इस दौरान मंत्रियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन भी किया गया था।


No comments