नालासोपारा की टीचर से ३३ लाख की ठगी/ मुंबई के मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का झांसा
नालासोपारा के नारपोली पोलिस ठाणे में शिक्षिका ५० वर्षीय अफरोज अनवर कुरेशी द्वारा गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।
प्राथमिकी के अनुसार अफरोज की एक बेटी जिसने मेडिकल एंट्रेस में कम नंबर प्राप्त किए थे और मुंबई के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए पर्याप्त नही थे।
भिवंडी रोड स्टेशन और नालासोपारा के बीच लोकल में उसकी पहचान प्रेरणा बनवारी लाल शर्मा, २२ वर्षीया लड़की से हो गई जिसने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताया। प्रेरणा ने कहा कि उसके अंकल मुंबई के मेडिकल कॉलेज में ट्रस्टी हैं और वह चाहे तो अफरोज की बेटी को ७० का रुपए में मैनेजमेंट कोटा के तहत प्रवेश दिला सकती है। प्रेरणा ने यह रकम ५ किश्तो में देने का ऑफर भी दे दिया। इस काम उसका एक और सहयोगी रहा कबीर सरकार।
अफरोज ने एडमिशन की उम्मीद में १ लाख रुपए दिए।ओरिजिनल दस्तावेज भी दिए। कॉलेज से एडमिशन संबंधी कॉल भी आया और प्रवेश भी सुनिश्चित हो गया।
तकरीबन १० लाख तो प्रेरणा को अफरोज द्वारा नकदी दिए गए। अन्य किश्तों को मिलाकर लगभग ३३ लाख दे दिए।
मामला तब खुल गया जब अफरोज कॉलेज पहुंच गई और पता चला कि कोई शर्मा यहां ट्रस्टी नही है और न ही किसी प्रेरणा शर्मा का कोई संबंध है और न ही उसकी बेटी को कोई एडमिशन यहां दिया गया है। सितंबर २०२२ में अफरोज को एडमिशन मेल आया था जिसे कॉलेज ने मना कर दिया।
नारपोली पोलिस के वरिष्ठ अधिकारी भरत कामत के अनुसार धाराओं ४२०, ४६०, ४६५ के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
No comments
Post a Comment