0 ग्रांट रोड के लकड़ा मार्केट में लगी आग, ६० दुकाने स्वाहा| आग बुझाने में ३६ घंटे लगे / १ की मौत - Khabre Mumbai

Breaking News

ग्रांट रोड के लकड़ा मार्केट में लगी आग, ६० दुकाने स्वाहा| आग बुझाने में ३६ घंटे लगे / १ की मौत

दक्षिण मुंबई के ग्राउंड रोड इलाके में शुक्रवार की तड़के 2:00 बजे लकडा बाजार में आग लग गई ।यह लेवल 4 की आग थी जो गंभीरता का स्तर दर्शाता है।

36 घंटे बाद इस लेवल ४  की अत्यंत गंभीर आपातकालीन स्थिति वाली आग को बुझाया जा सका जिसने 60 दुकानों को स्वाहा कर दिया था।

एक व्यक्ति की इस आगजनी में मौत भी हुई है जिसकी पहचान 50 वर्षीय घनश्याम प्रजापति के रूप में की गई है ।इसके अलावा कोई गंभीर चोट या किसी के जलने की खबर नहीं आई है । हालांकि कल शनिवार को सुबह 11:30 बजे तक आग के लपटों को कंट्रोल में लाया गया था लेकिन बुझते बुझते कल रात के 8:00 बज गए।

लकड़ा बाजार लगभग 1० हजार स्क्वायर फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है ।जानकारी मिलते ही महानगरपालिका के अग्निशमन अधिकारी वहां पहुंच गए ।इस लकड़ा बाजार में बहुत पर्याप्त मात्रा में लकड़ों के बड़े-बड़े टुकड़े हैं, स्टील के पत्रे हैं और इसी कारोबार से जुड़ी हुई लगभग 80 दुकान  है । यही कारण रहा कि  आग को फैलने में देर नहीं लगी और देखते-देखते ६० दुकान नष्ट हो गई।

लकड़ा बाजार में वेल्डिंग के कई टुकड़े आपको मिल जाएंगे जहां काम करने वाले कर्मी बड़े-बड़े टुकड़ों को छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर बदलते हैं।

अग्निशमन अधिकारियों ने फोर्स में पानी का इस्तेमाल किया और कल रात 8:00 बजे के बाद भी बुझाने का काम जारी रहा।

आपको बता दे मुंबई में बनने वाली हाई रेंज इमारत में लकड़ी के दरवाजे ,लड़कियों के फ्रेम इत्यादि सप्लाई करने के लिए सबसे अधिक मात्रा में इसी लकड़ा बाजार से लकड़ियां जाती है । कई पुराने फर्नीचर भी यहां पर आपको आसानी से मिल जाते हैं जिन्हें दोबारा बेचा जाता है।

समय बदलने के साथ-साथ स्टील के पत्रे और मार्बल इत्यादि में भी कारोबार करना शुरू कर दिए हैं।
प्रजापति के बारे में इतनी जानकारी मिल सकी जो उसके उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के निवासी नरेंद्र देव ने बताइए नरेंद्र देव के अनुसार प्रजापति यहां कपड़े की दुकान में नागपाडा में काम करता है रात में यहां सोने आया था क्योंकि दुकानदार नरेंद्र देव को जानता था और प्रजापति को भी जानता था क्योंकि प्रजापति जहां काम करता था उसके मालिक से इस दुकानदार की दोस्ती थी इसलिए उसने उसे यह रात सोने की आज्ञा दी थी।
प्रजापति को आपकी लैपटॉप के बारे में पता ना चल सका और वह फस गया और उसकी एक लीला समाप्त हो गई।

मोहम्मद अली टिंबर मार्केट के उपाध्यक्ष  मुस्लिम बॉक्सवाला के अनुसार सभी प्रत्येक दुकान को नुकसान १ से दो करोड़ के बीच है। इस प्रकार ६० दुकानों का कुल नुकसान लगभग ६० से १२० करोड़ तक हो सकता है।


No comments