0 कल कार्यरत रहेंगे शेयर बाजार/ सोमवार २२ जनवरी को स्टॉक मार्केट, राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के चलते रहेंगे बंद/ महाराष्ट्र में भी सार्वजनिक छुट्टी - Khabre Mumbai

Breaking News

कल कार्यरत रहेंगे शेयर बाजार/ सोमवार २२ जनवरी को स्टॉक मार्केट, राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के चलते रहेंगे बंद/ महाराष्ट्र में भी सार्वजनिक छुट्टी

महाराष्ट्र सरकार ने २२ जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। 


बता दें कि २२ जनवरी , सोमवार के ही दिन अयोध्या स्थित भगवान राम की जन्मभूमि में बन रहे तीन मंजिला भव्य मंदिर के गर्भ गृह में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने जा रही है। इसके मुख्य यजमान के रूप में मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्र एवम उनकी पत्नी हैं। एक सप्ताह से ही विभिन्न आयोजन यहां शुरू किए जा चुके हैं।आज मंदिर में मैसूर के मशहूर मूर्तिकार योगिराज द्वारा बनाई गई श्याम वर्ण की राम मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया गया है।

इस भव्यतम आयोजन में १५५ देशों के वरिष्ठ लोगों को निमंत्रित किया गया है। १० हजार से अधिक वीवीआईपी लोगों के आने की प्रतिक्षा में पूरे अयोध्या को सजा दिया गया है। मंदिर निर्माण से जुड़े ५०० कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है। विभिन्न मठों से सैकड़ों संत, साधु, महात्माओं, महंत की भी उपस्थिति यहां देखने लायक होगी।

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए २.३० तक के लिए २२ जनवरी को छुट्टी दे दी है। जबकि वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सरकारी बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, वित्त क्षेत्र से जुड़ी संस्थान २२ जनवरी को २.३० बजे तक ही कार्यरत रहेंगे।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में पब्लिक हॉलीडे घोषित हो चुका है।
महाराष्ट्र में भी आज शाम को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

देश के शेयर बाजार, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज सोमवार के दिन बंद रहेंगे।
कल शनिवार के दिन शेयर बाजार सामान्य दिनों की भांति सुबह ९ बजे से दोपहर के ३:३० तक कारोबार करेंगे, ऐसा सर्कुलर जारी किया गया है।


No comments