0 शरद पवार के पोते रोहित पवार को ईडी नोटिस/ बारामती एग्रो कंपनी के मनी लांड्रिंग से जुड़ा मामला - Khabre Mumbai

Breaking News

शरद पवार के पोते रोहित पवार को ईडी नोटिस/ बारामती एग्रो कंपनी के मनी लांड्रिंग से जुड़ा मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने राकांपा के प्रमुख शरद पवार के पोते एवम करजत जमखेड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोहित पवार को नोटिस भेजकर २४ जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया है।

मामला बारामती एग्रो प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है जिसके निदेशक एवम मालिक रोहित पवार हैं।

कर्ज के तहत गिरवी रखे चीनी  मिल कंपनियों को महाराष्ट्र स्टेट को ऑपरेटिव बैंक द्वारा बेचे जाने की अनियमितता से जुड़े मामले में रोहित पवार से पूछताछ की जायेगी। रोहित की कंपनी ने कन्नड़ सहकारी साखर कारखाना को  अक्टूबर २०१२ में ५० करोड़ में ऑक्शन के जरिए खरीदा था। कन्नड़ शुगर फैक्ट्री औरंगाबाद में स्थित है।
ईडी की आशंका है कि रोहित की कंपनी ने ५० करोड़ रुपए बैंक से व्यापार को बढ़ाने के लिए वर्किंग कैपिटल के रूप में लिया था लेकिन उसका इस्तेमाल इस नीलामी में कन्नड़ साखर कारखाना को खरीदने के लिए किया गया।

इससे पहले लगभग दो हफ्ते पहले ईडी ने बारामती एग्रो के ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन किया था जिसमे आशंका है कि कम्पनी के पैसों का हेर फेर किया गया है।
रोहित पवार ने बयान दिया है कि किसी चिंता की बात नहीं है, ईडी अधिकारी अपने वरिष्ठ आकाओं की बात का पालन कर रहे हैं। वह पूरा सहयोग इस जांच में भी देंगे। रोहित पवार ने यह भी कहा है कि अधिकारियों से निवेदन किया गया है कि २२ या २३ जनवरी को बुलाया जाए क्यों कि २४ को मराठा आरक्षण के लिए मोर्चा मुंबई पहुंच रहा है।



No comments