0 सायन का रोड ओवर ब्रिज आज से तोड़ा जाएगा/कई बसों का रूट बदला/लगभग 50 करोड़ की लागत से 2 साल में बनेगा दूसरा नया रोड ओवर ब्रिज - Khabre Mumbai

Breaking News

सायन का रोड ओवर ब्रिज आज से तोड़ा जाएगा/कई बसों का रूट बदला/लगभग 50 करोड़ की लागत से 2 साल में बनेगा दूसरा नया रोड ओवर ब्रिज

आईआईटी मुंबई द्वारा स्ट्रक्चरल ऑडिट जारी किए जाने के बाद 112 वर्ष पुराने सायन ROB ( Road over bridge) को बेहद कमजोर स्थिति में धोखादायक बताया गया है जिसके बाद आज से उसको तोड़ने की कार्रवाई शुरू की का रही है। ब्रिज को तोड़ने में ४ से ६ महीने का वक्त लग सकता है।स्टील गर्डर की मदद से नए मजबूत ब्रिज का निर्माण लगभग २४ महीनो में हो जायेगा। 


इस नए  रोड ब्रिज के निर्माण में लगभग ५० करोड़ का खर्च आएगा जिसमे मध्य रेलवे २३ करोड़ और मुंबई मनपा २६ करोड़  तक खर्च करेगी।

कई बसों के रूट में बदलाव किए गए हैं जो टी जंक्शन धारावी की ओर से जायेंगे। इसके चलते ट्रैफिक समस्या बढ़ने की संभावना है।
लगभग २०४ बसों के मार्ग बदले जा रहे है जो २४ अलग अलग रूट से चलती हैं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अश्विन नीला के अनुसार यह रोड ओवर ब्रिज मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला टर्मिनस के बीच ५ ,६ मार्ग पर टूट रहा है इसलिए इसे तोड़कर नया ब्रिज बनाया जाना आवश्यक हो गया है।४५*२९ मीटर के कई स्टील गर्डर का उपयोग नए ब्रिज के निर्माण में किया जाएगा।
 पश्चिम एवम पूर्व मार्ग को जोड़ने वाले इस ब्रिज के तोड़े जाने से ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें, ऐसा ट्रैफिक विभाग ने निर्देशित किया है।

इसी के साथ अंग्रेजो द्वारा बनाया गया ११२ वर्ष पुराना यह रोड ओवर ब्रिज अब इतिहास बनकर रह जाएगा।




No comments