0 आज गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी राम लला की मूर्ति/कई नदियों के पानी से कराया जाएगा स्नान - Khabre Mumbai

Breaking News

आज गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी राम लला की मूर्ति/कई नदियों के पानी से कराया जाएगा स्नान

देशभर में इस समय भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या केंद्र बिंदु बनी हुई है। जहां पर भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को बड़े ही धूमधाम से संपन्न किया जाने वाला है। इसी उपलक्ष्य में कल से ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित कई कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र  समिति के ट्रस्टी अनिल मिश्रा एवं उनकी पत्नी उषा दोनों ही मुख्य यजमान के रूप में इस आयोजन में शामिल हैं और उन्होंने कल पूजा भी की थी।


कल ही मूर्ति के शिल्पकार अरुण योगिराज द्वारा गढ़ी गई राम लला की मनमोहक मूर्ति लाकर मंदिर यात्रा कराए जाने की योजना थी, हालांकि कल यह नहीं हो सका लेकिन हुबहू सांकेतिक मूर्ति को मंदिर यात्रा कराई गई है।

(ट्रस्टी अनिल मिश्र पत्नी समेत पूजा करते हुए)

मंदिर निर्माण के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कल बयान दिया था कि आज (गुरुवार १८ जनवरी)के दिन राम लला की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया जायेगा।

(गर्भ गृह जहां भगवान राम की मूर्ति की स्थापना होनी है।)
कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने उत्तराखंड के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा कथन को संबोधित करते हुए आपत्ति जताई है कि मंदिर अभी अधूरा है, निर्माण जारी है ऐसे में शास्त्रों के अनुसार मूर्ति की स्थापना नही हो सकती।
इस पूरे आयोजन को भाजपा राजनीतिक रंग दे रही है।

जबकि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का कहना है कि....

 जहां रामलला को गर्भ गृह में स्थापित किया जा रहा है उसे पूरे ग्राउंड फ्लोर का मंदिर बनकर तैयार है जिसमें एक गर्भवती है पांच मंडप हैं और यह मंदिर पूरा है पहले महीने पर निर्माण कार्य जारी है जहां राम दरबार होगा जहां पर माता-पिता भगवान राम अपने भाइयों एवं हनुमान जी के साथ निवास करेंगे दूसरे मोहल्ले पर कई तरह के अनुष्ठान और यज्ञ संपन्न किया जा सकते हैं उसके लिए निर्माण किया जा रहा है जो भी घटित हो रहा है बहुत कुछ सोच समझकर किया जा रहा है लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक संदर्भ देते हुए कहा है कि...

सोमनाथ मंदिर का निर्माण कांग्रेस के शासनकाल में जिस समय किया गया था उस दौरान भी देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई थी और गर्भ गृह का काम पूरा हो जाने के बाद यह प्राण प्रतिष्ठा की गई थी जबकि मंदिर का निर्माण जारी था।

इससे पहले विपक्षी पार्टियों ने कई आरोप लगाए हैं ।चर्चा यह भी हुई थी कि यथागत पुरानी मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित क्यों नहीं किया जा रहा है ? नई मूर्ति क्यों स्थापित की जा रही है?  जिस पर भाजपा एवं मंदिर समिति के ट्रस्टियों से यह बयान आया की पुरानी मूर्ति को भी गर्भ गृह में रखा जाएगा ।वह कहीं गायब नहीं हुई है , विपक्ष एवं अन्य लोगों को पूरी जानकारी नहीं है इसलिए वह भ्रांति फैली रहे हैं।

उल्लेख कर दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं सोनिया गांधी ने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में जाने से मना कर दिया है । राहुल गांधी भी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के द्वितीय भाग में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यह धार्मिक मुद्दा नहीं रह गया है । भाजपा ने इसे राजनीतिक मंच बना दिया है और इसी वजह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वहां नहीं जाने का फैसला किया है। हालांकि हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं और हमारी पार्टी से भी कोई भी व्यक्ति वहां जाना चाहे तो उसके लिए हमारी तरफ से कोई रोक-टोक नहीं है।

राहुल से पत्रकारों ने जब यह पूछा कि क्या आप 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे?  इस पर उन्होंने कहा कि उनका तय किया हुआ एक कार्यक्रम है जिसकी एक तय की हुई रूप रेखा है और वह जिस मार्ग से होकर गुजर रही है वह उसी दिशा में आगे बढ़ेंगे। वह किसी भी तरह का  तय किए हुए प्लान में फेर बदल नहीं करेंगे ।उनके करीबियों ने बताया है कि वह उस समय असम में होंगे जब प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो रहा होगा और संभव है कि वह असम के शिव मंदिर या कामाख्या मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

उल्लेख करना जरूरी है कि विश्व भर के 55 से ज्यादा देश के वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों एवं कई उद्योगपतियों को इस प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में निमंत्रित किया गया है ।लगभग १० हजार से अधिक वीवीआईपी आने की संभावना है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन शुरू हो चुका है। भारत से  सैकड़ों कारोबारियों, कॉरपोरेट समूह के दिग्गजों मुकेश अंबानी, गौतम अदानी, अजय पिरामल , आदि गोदरेज, कुमार मंगलम बिरला, महिंद्रा ग्रुप चेयरमैन, टाटा समूह इत्यादि को निमंत्रित किया जा चुका है और सभी ने सकारात्मक रूप से निमंत्रण मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की है।









No comments