0 मनपा सफाई कर्मचारी ने मुकादम व अधिकारी के चलते की आत्महत्या/ पत्नी की शिकायत पर ओशिवारा पोलिस ने किया मामला दर्ज/ मौके से सुसाइड नोट बरामद। - Khabre Mumbai

Breaking News

मनपा सफाई कर्मचारी ने मुकादम व अधिकारी के चलते की आत्महत्या/ पत्नी की शिकायत पर ओशिवारा पोलिस ने किया मामला दर्ज/ मौके से सुसाइड नोट बरामद।

जोगेश्वरी पश्चिम के ओशिवारा क्षेत्र  स्थित सर्वोदय कालोनी में रहनेवाले अर्जुन सुभाष सोनावने ,४२ वर्षीय ने  बीते शुक्रवार सुबह ६:३० के करीब घर के दरवाजे की कुंडी से नायलान की रस्सी लगाकर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
यह दुर्भाग्य पूर्ण घटना कल सुबह की है। सोनावने मनपा में सफाई कर्मचारी था।पिछले महीने भर से वह अपनी बीमार बेटी की देखभाल करने के लिए छुट्टी पर था।
जब पिछले हफ्ते ड्यूटी फिर ज्वाइन की तो दो मुकदम और एक मनपा वरिष्ठ अधिकारी उसे ड्यूटी ज्वाइन नही करने दे रहे थे। 
काफी मशक्कत के बाद दोनो मुकदाम व अधिकारी ने सोनावने से रिश्वत खाई लेकिन रिश्वत का लालच कम नहीं हुआ। वह उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
सोनावने ने आखिरकार तंग आकर कल सुबह घर में ही फांसी लगा ली। मौके पर उसके घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पत्नी की तहरीर पर तीनो अभियुक्त के खिलाफ न्याय संहिता की धारा ३०६ ( आत्महत्या के लिए उकसाने)  के तहत मामला दर्ज कर उन्हे ढूंढने में ओशिवारा पोलिस की टीम लगी है। तीनों अभियुक्त मौके पर गायब हैं।

No comments