0 भारत मना रहा है 75 वा गणतंत्र दिवस आज/ दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की होगी परेड, 13000 अतिथि शामिल, फ्रांस राष्ट्रपति मुख्य अतिथि - Khabre Mumbai

Breaking News

भारत मना रहा है 75 वा गणतंत्र दिवस आज/ दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की होगी परेड, 13000 अतिथि शामिल, फ्रांस राष्ट्रपति मुख्य अतिथि

भारतवर्ष आज गणतंत्र दिवस के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, 75वां वर्ष आज पूरा देश मना रहा है।

राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 90 मिनट के परेड का कार्यक्रम आयोजित है जो सुबह 10:30 बजे से शुरू किया जाएगा। यह परेड खास है क्योंकि अब तक सैन्य बैंड के द्वारा ही परेड शुरू किया जाता रहा है, पर इस बार देश की 100 महिला  सांस्कृतिक कलाकारों के माध्यम से शुरू किया जाएगा ,शंख और नगाड़े की ध्वनि से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

फ्रांस के अध्यक्ष श्री इमैनुएल मैक्रो इस बार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। 13000 से ज्यादा विशेष अतिथि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे हैं ।सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 14000 सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस वक्त  शीतकालीन मौके पर सुबह 10:30 बजे से परेड का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा ।प्रधानमंत्री मोदी शहीद स्मारक पर जाकर देश के प्रतिनिधि के रूप में उन सभी शहीदों को नमन करेंगे जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया था।
भारत : लोकतंत्र की मात्रिका, विकसित भारत इन दो विषयों पर यह कार्यक्रम आयोजित है।



No comments