0 भाजपा शासित राज्य के मंत्री जायेंगे अयोध्या में राम लला सरकार के दर्शन करने/ 1 फरवरी से कई मंत्रियों का लगेगा तांता - Khabre Mumbai

Breaking News

भाजपा शासित राज्य के मंत्री जायेंगे अयोध्या में राम लला सरकार के दर्शन करने/ 1 फरवरी से कई मंत्रियों का लगेगा तांता

रामलीला सरकार अयोध्या की श्री राम मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। भाजपा ने सभी ऐसे राज्यों में जहां उनकी सरकार है के मंत्रियों को निर्देशित कर दिया है कि मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट मंत्रियों को लेकर रामलीला सरकार के दर्शन करने के लिए जरूर जाएंगे।

1 फरवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाह अपनी कैबिनेट के साथ पवित्र अयोध्या धाम जाने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे।
1 फरवरी को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या धाम पहुंचेंगे बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ गर्भग्री में रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा के समय भी प्रधानमंत्री जी के साथ मौजूद थे।

2 फरवरी को उत्तराखंड कैबिनेट अयोध्या धाम में नजर आएगा जिसकी अगवाई मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी स्वयं करेंगे , जबकि 5 फरवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कैबिनेट मंत्रियों के साथ होंगे और 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी अयोध्या में राम लला सरकार ने दर्शन करने पहुंचेंगे।

9 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या में होंगे और राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 12 फरवरी को अपने मंत्रियों के साथ यहां आने की सूची में शामिल है।
 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत जबकि 22 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा अपने मंत्रियों के साथ इस पवित्र नगरी में उपस्थित होंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव भी क्रमशः 24 फरवरी और 4 मार्च को अयोध्या नगरी में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं द्वारा अभी तक अयोध्या नगरी में आने का दिन निश्चित नहीं किया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से कईयों ने अयोध्या आने का प्लान लंबित कर दिया है क्योंकि जिस तरह का आकलन लगाया जा रहा है और पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल भी रहा है कि अयोध्या में भारी भीड़ उमड रही है, इसके चलते दर्शन प्लान को टाला जा रहा है, ताकि अव्यवस्था न हो।

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी मंगलवार को अयोध्या आने वाले थे पर अब जानकारी यह मिल रही है कि वह 29 जनवरी को अयोध्या नगरी में होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 फरवरी को अयोध्या में आएंगे ऐसी जानकारी मिल रही है ।

भाजपा ने एक अपना इंटरनल ट्रैकिंग सिस्टम तैयार किया है जिसमे जो लोग अयोध्या में पार्टी सिस्टम के माध्यम से दर्शन करने जा रहे हैं, उनकी जानकारी मिल सकेगी। भाजपा के महासचिव तरुण चुग इस अयोध्या विजिट प्रोग्राम के इंचार्ज बनाए गए हैं।

कॉरपोरेट कंपनियों के भी भारी निवेश के प्लान तैयार

अदानी विल्मर ने कहा कि हमारे खाद्य, तेल, आटा इत्यादि प्रोडक्ट आसानी से अयोध्या के कौन-कौन में पहुंच सके इसके लिए उन्होंने 10 करोड़ से अधिक का बजट मार्केटिंग के लिए तैयार किया हुआ है और अपने वितरकों और रिटेल डीलरो की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, यह जानकारी अदानी विल्मर के मैनेजिंग डायरेक्टर अंगशु मलिक द्वारा दी गई है।

कहा जा रहा है कि जिस तरह देश के अन्य तीर्थ क्षेत्र जैसे शिरडी, काशी विश्वनाथ, उड़ीसा के जगन्नाथ रथ यात्रा, तिरुपति  बालाजी, मथुरा,  वैष्णो देवी और पंजाब के गोल्डन टेंपल की तरह ही अयोध्या में भी भारी भीड़ होगी और अयोध्या का श्री राम मंदिर भी एक बेहतरीन धाम है।

आने वाली भक्तों की संख्या को ध्यान में रखते हुए आईटीसी, रिलायंस, पार्ले प्रोडक्ट्स, डाबर , ब्रिटानिया इन सभी ने अपने वितरकों, डीलरो की संख्या को बढ़ाने पर डीलर नेटवर्क को और अधिक गहरा करने पर जोर देना शुरू कर दिया है ।इतना ही नहीं कई ज्वैलरी ब्रांड जैसे कल्याण ज्वेलर्स और सेनको गोल्ड भी अयोध्या नगरी में अपने स्टोर सेट करने की तैयारी में है। मैकडॉनल्ड भी एक शाकाहारी आउटलेट यहां खोलने की तैयारी में है।

No comments