इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती/दोस्त ने किया रेप/12दिन बीतने के बावजूद नही पकड़ पाई है रेपिस्ट को मुंबई पुलिस
मुंबई में 21 वर्षीय लड़की ने 12 दिन पहले साउथ मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में यह प्राथमिक की दर्ज करवाई है कि उसके एक इंस्टाग्राम दोस्त ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका बलात्कार किया है ।दरअसल इंस्टाग्राम में उसकी दोस्ती हेतिक शाह से हुई और यह दोस्ती इतने परवान चढ़ गई कि हेतिक शाह के बुलाने पर वह लड़की मिलने चली गई।
हेतिक और उसके कई दोस्त इस पार्टी में मौजूद थे जहां शराब की पार्टी चलने लगी। लड़की ने भी पी ली थी दोस्तों ने फोर्स करके उसे और पिला दिया और उसके बाद में वह ब्लैक आउट हो गई। इसके बाद लड़की के साथ क्या हुआ उसे याद नहीं है ।
जब उसे होश आया तो पता चला की हेतिक उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था । विरोध करने पर उसने उसे कई थप्पड़ जड़े और बलात्कार कर दिया।
इस भयावह घटना के बाद लड़की ने अपने चचेरे भाई को बुलाया और उसके बाद वहां से घर चली गई ।
12 दिन पहले वर्ली पुलिस थाने में उसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है लेकिन अब तक पुलिस दुर्भाग्यवश हितेश के गीरहबान तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे नशीली पदार्थ शराब में मिलाकर पिलाई गई और उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया है।
No comments
Post a Comment