बच्चो के डाइपर से लेकर खिलौने तक बेचनेवाली दिग्गज फर्स्ट क्राई ने IPO के लिए DRHP फाइल किया/ कुल ४१०० करोड़ से अधिक जुटाने का लक्ष्य
नायका के बाद भारत में दूसरी कॉमर्स वर्टिकल कम्पनी फर्स्ट क्राय की मुख्य कंपनी ब्रेन बीस सॉल्यूशंस ने आईपीओ के जरिए प्राइमरी मार्केट के द्वारा शेयर मार्केट में उतरने की तैयारी कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्स्ट क्राइ ने ड्राफ्ट रेड हैरिंग प्रॉस्पेक्टस DRHP सेबी के सम्मुख फाइल किया है। १८१६ करोड़ की रकम नए शेयरों के बदले जुटाने की योजना है। इसके अलावा कुल ५०० मिलियन डॉलर यानी लगभग ४१६४ करोड़ का यह आईपीओ हो सकता है।
प्राइवेट मार्केट में फर्स्ट क्राई का मूल्यांकन ३ बिलियन डॉलर तक पहले आंकी गई थी।पब्लिक ऑफरिंग के तहत यह मूल्यांकन ४ बिलियन डॉलर तक आंकी जा रही है।
कंपनी के शुरुआती निवेशकों में सॉफ्ट बैंक समर्थित मासायोशी सन सॉफ्ट बैंक विजन फंड, प्रेमजी इन्वेस्ट, महिंद्रा रिटेल, टीपीजी ग्रोथ शामिल हैं।
सॉफ्ट बैंक का २५.५% , महिंद्रा समूह का 11%, प्रेमजी इन्वेस्ट का 10.36%, TPG समूह का 5%, सुपम माहेश्वरी का 6% इत्यादि हिस्सा है।
टाटा सन के चेयरमैन रतन टाटा भी इस आईपीओ के जरिए 70 हजार शेयर बेचेंगे।
पिछले कुछ महीनो में फर्स्ट क्राई ने मनिपाल समूह के फैमिली ऑफिस रंजन पई को भी 1000 करोड़ का निवेश करा कर निवेशक बनाया है।
सॉफ्ट बैंक ने पहले ही 100 मिलियन डॉलर तक की हिस्सेदारी बेची है और इस आईपीओ के जरिए 20 मिलियन डॉलर तक की हिस्सेदारी फिर बेच रही है।
पुणे हेड ऑफिस वाली फर्स्ट क्राई इस आईपीओ से मिलने वाले रुपयों में से 357 करोड़ का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने, 14 करोड़ वेयरहाउस बनाने में खर्च करेगी। इसके अलावा कंपनी सऊदी अरब में 156 करोड़ का निवेश करेगी।
No comments
Post a Comment