२४ हजार करोड़ की लागत से कोस्टल रोड प्रोजेक्ट में ६ अलग अलग निर्माण कार्य अगले चार साल में होंगे पूरे/ चार ठेकेदारों को मिला काम का ठेका
मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट एक महत्वाकांक्षी निर्माण कार्य है इसके लिए मुंबई महानगरपालिका ने चार कांट्रैक्टरों को कल शुक्रवार को फाइनल कर लिया है।
मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के दूसरे अध्याय के अंतर्गत 18.47 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है जो वर्षों से दहिसर को जोड़ेगी जिसमें गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड 4.46 किलोमीटर लंबा कनेक्टर भी प्रायोजित है।
नए वर्ष 2024 से इस निर्माण कार्य की शुरुआत होने की संभावना है और अगले 4 सालों में इसे पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत 16621 करोड़ रखी गई है जिसमें जीएसटी और अन्य टैक्स मिलकर 24000 करोड़ तक जाने की संभावना है।
पूरा निर्माण कार्य 6 अलग-अलग टुकड़ों में विभाजित है जिसके लिए अगस्त 2023 में ही मुंबई महानगरपालिका ने टेंडर बुलाया था। ६ कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया और चार को इसके लिए अंततः कल चुन लिया गया है।
अपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ( APCO Infra) A( ४.५ किमी वर्सोवा एवम बांगुर नगर) और F ( ३.६ किमी गोराई एवम दहिसर ) के निर्माण का कार्य दिया गया है।
जे कुमार इंफ्रा , NCC संयुक्त रूप से मिलकर B( बांगुर नगर एवम माइंडस्पैस मलाड १.६६ किमी ) का निर्माण करेंगे।
मेघा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड C एवम D( दो ३.६६ किमी लंबी उत्तर एवम दक्षिण की ओर माइंडस्पेस एवम चारकोप को जोड़नेवाली सड़क) का निर्माण करेंगे।
लार्सन एंड टुब्रो E ( ३.७८ किमी लंबी चारकोप एवम गोराई) का निर्माण करेंगे।
वर्सोवा दहिसर कनेक्टर के पास ऊंची दोहरे सड़कें होंगी, जमीन सतह की तरफ एक सड़क होगी, केबल ब्रिज एवम मलाड कांदिवली के बीच अंडरग्राउंड टनल होगी जो मैंग्रोव क्रिक्स के रास्ते से गुजरेगी। जीएमएलआर गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड से यह मार्ग जोड़ा जाएगा।इस तरह पश्चिम एवम पूर्व द्रुतगति महामार्ग को जोड़ा जा सकेगा।
No comments
Post a Comment