धारावी पुलिस ने बचाया ३५ लड़कियों को नारकीय जीवन से ,बंगाल तक जाकर वैश्यालयके चंगुल से छुड़ाया लड़कियों को/ मुंबई पुलिस की हो रही हर जगह प्रशंसा
मुंबई पुलिस की धारावी टीम को सितंबर में १७ साल की एक लड़की की गुमशुदगी की शिकायत उसके माता पिता से मिली । जिसके बार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। सूत्रों से पता चला कि लड़की को पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा में ले जाया गया है।
धारावी पुलिस टीम वहां जा पहुंची उस १७ साल की लड़की को बचाने और एक वैश्यालय से छुड़ा लिया।
मामला यही पर नहीं खत्म हुआ बल्कि एक बड़ी कामयाबी मिली जिसमे धारावी से ही पिछले १ साल में गायब हुई ३५ लड़कियों को बचाया गया जो इस नर्क में फंस चुकी थी। इन सभी लड़कियों को उनके माता पिता से मिलवाया गया।
एक अन्य मामले में १४ साल की लड़की लोकमान्य तिलक नगर स्टेशन से पटना जा रही थी। उस मामले में धारावी पोलिस ने औरंगाबाद टीम को सतर्क किया और लड़की को रावर रेलवे स्टेशन पर बचा लिया गया।
पश्चिम बंगाल वाले केस में मुंबई पुलिस ने बिहार के चंपारण से कुणाल पांडे एवम सिकंदर शेख को गिरफ्तार किया है। दोनो अपराधियों पर बलात्कार एवम पॉक्सो ( protection of children from sexual offences act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
खबरे मुंबई परिवार मुंबई पुलिस की धारावी यूनिट की इस महत्वपूर्ण कामयाबी पर प्रशंशा करता है।
No comments
Post a Comment