0 वालुज एमआईडीसी में ग्लव्स बनाने वाली कंपनी फैक्ट्री में लगी आग/ ६ मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल/ जांच जारी, मुख्यमंत्री ने राहत पैकेज की दी घोषणा - Khabre Mumbai

Breaking News

वालुज एमआईडीसी में ग्लव्स बनाने वाली कंपनी फैक्ट्री में लगी आग/ ६ मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल/ जांच जारी, मुख्यमंत्री ने राहत पैकेज की दी घोषणा

छत्रपति संभाजीनगर से १५ किमी दूर स्थित वालूज इंडस्ट्रियल एरिया में कई एमएसएमई, बड़ी कंपनियों के यूनिट हैं। कई निर्माण कंपनियों के फैक्टरी भी मौजूद हैं।
आज रविवार की सुबह २ बजे के लगभग ग्लव्स और जैकेट बनाने वाली कंपनी में आग लग गई और तेजी से पूरे यूनिट में फैल गई। इस फैक्टरी के अंदर लगभग १५ मजदूर सो रहे थे। लगभग ८ से ९ मजदूर फैक्ट्री की छत तक पहुंच कर वहां से निकट पेड़ की मदद से कूदकर जान बचाने में कामयाब रहे, उन्हे हल्की खरोंचे आई हैं और  उपचार जारी है।

(फोटो सौजन्य: ANI )

कुल ६ अन्य मजदूर जलकर मर गए, संभवतः तेज धुएं के चलते सांस लेने में तकलीफ हुई होगी ऐसी आशंका वालुज क्षेत्र के वरिष्ठ पोलिस अधिकारी गणेश चाटे के अनुसार लगाई गई है। हालांकि अब तक आग लगने का सुनिश्चित कारण पता लगाया जाना बाकी है।पुलिस मजदूरों, आए पास के अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है। फैक्ट्री का मालिक किसी साबर खान पठान को बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिजनों को पांच लाख की सहायता एवम घायलों को सरकारी वैद्यकीय सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सभी मजदूर उत्तर भारत से संबंधित बताए जा रहे हैं।


No comments