0 ठाणे ट्रिपल मर्डर के आरोपी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के हिसार से किया गिरफ्तार - Khabre Mumbai

Breaking News

ठाणे ट्रिपल मर्डर के आरोपी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के हिसार से किया गिरफ्तार

ठाणे के कसार वाडावली स्थित जयवंत शिंदे चाल में गुरुवार को भावना बागड़ी,22 वर्षीय और उसके दो बच्चे 8 वर्षीय अंकुश एवम 6 वर्षीय  बेटी खुशी तीनों उसके देवर विकास बागड़ी के घर में मृत पाए गए थे।

इस मामले में शक की सुई भावना के पति 29 वर्षीय अमित बागड़ी पर घूम रही थी जो मौके से लापता था।
जानकारी के अनुसार अमित बेकार था और शरद भी पीकर भावना से अक्सर मार पीट करता था। उसे शक था उसकी पत्नी भावना का अवैध संबंध उसके भाई विकास से है जो कि हाउस कीपिंग का काम करता है।
विकास हत्या वाले दिन सुबह 11.30 बजे काम से घर लौटा तो तीनों को खून से लथपथ  एवम मृत पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्राथमिक जानकारी से यह समझ में आया कि भावना पति की शराब की लत से परेशान थी और हिसार से निकलकर यहां देवर के सतीश चाल में रहने आ गई थी।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार  पति अमित ने तीनों को मारने के बाद कुंडी बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गया था। आठ ग्रुप बनाकर अलग अलग हिस्सों में छान बीन की गई और कल शनिवार को उसे हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।

दो टीम ने विकास से ऐसे स्थलों की पूछताछ की जहां अमित जा सकता था और उसे पनाह मिल सकती थी।
दो टीम ने मिलकर आसपास के लोकल क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाला।दो अन्य टीमों ने हर पोलिस स्टेशन में अमित के फोटो वायरल कर दिए। इन प्रयासों का कोई खास परिणाम नहीं मिल रहा था।
आखिर क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने हरियाणा ,हिसार के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया।

अमित बागड़ी ने पत्नी और दोनो बच्चो को जान से मारने के बाद वहां से सीधे मुंबई सेंट्रल पहुंचा और हिसार की एक्सप्रेस ट्रेन से निकल पड़ा था। वहां की पुलिस के सहयोग से हिसार रेलवे स्टेशन पर धरा गया।

अमित ने भावना से 10 वर्ष पहले विवाह किया था और 4 साल पहले दोनो अलग अलग रहने लगे थे। उसे शक था कि उसके छोटे भाई से भावना का अवैध संबंध चल रहा था, इस वास्ते मुद्दा बनाकर वह भावना को शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था।

जुर्म कबूलते हुए अमित बागड़ी ने कहा कि वह बच्चो को मारना नही चाहता था, लेकिन उसे यह डर था कि भावना के मरने के बाद दोनो बच्चो की देखरेख नही हो सकेगी, इसलिए उन दोनो बच्चो को भी मार दिया।
भावना से झगड़ा करते हुए उसने रूम में रखा हुआ बैट उठाकर सर पर मार दिया और भावना को सर में गहरी चोट लगी, खून ज्यादा बह गया और उसकी मौत हो गई।यह पूरी घटना 21 दिसंबर की है।


No comments